दीपिका को पसंद करते हैं रनवीर
अभिनेता रणवीर सिंह ने पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुल कर बात की है। दोनों निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में साथ काम कर रहे हैं और दोनों के अफेयर के किस्से काफी चर्चा में हैं। बकौल रणवीर, 'दीपिका बहुत आकर्षक हैं। मैं उन्हें पसंद करता हूं। हम दोनों युवा हैं, हमें एक दूसरे का
नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह ने पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुल कर बात की है। दोनों निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में साथ काम कर रहे हैं और दोनों के अफेयर के किस्से काफी चर्चा में हैं।
बकौल रणवीर, 'दीपिका बहुत आकर्षक हैं। मैं उन्हें पसंद करता हूं। हम दोनों युवा हैं, हमें एक दूसरे का साथ पसंद है। लेकिन हमारे बीच कोई अफेयर नहीं है। मैं एक ऐसे परिवार से हूं, जहां गले लगाना और चूमना आम बात है।' उन्होंने कहा, 'फिल्म रामलीला एक प्रेम कहानी है, जिसके नायक और नायिका दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। भंसाली चाहते थे कि मैं और दीपिका एक दूसरे को अच्छी तरह से जान लें। इसलिए हम एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर