रितिक रोशन की वजह से फिर टल गई शूटिंग!
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन इन दिनों पीठ के दर्द से परेशान चल रहे हैं। इसके कारण उनकी शूटिंग का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। सूत्र की बात पर भरोसा किया जाए तो रितिक रोशन की तबीयत ठीक नहीं है। इस समय एक्टर पीठ के दर्द से परेशान हैं। इसलिए उन्होंने शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन इन दिनों पीठ के दर्द से परेशान चल रहे हैं। इसके कारण उनकी शूटिंग का शेड्यूल प्रभावित हुआ है।
जब रणदीप हुड्डा ने खुलेआम रिचा चड्ढा को कर दिया किस
सूत्र की बात पर भरोसा किया जाए तो रितिक रोशन की तबीयत ठीक नहीं है। इस समय एक्टर पीठ के दर्द से परेशान हैं। इसलिए उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लिया है। वो आशुतोष गोवारिकर की पीरियड फिल्म 'मोहनजो दारो' की शूटिंग में व्यस्त है।
खबरी ने बताया, 'शूटिंग शेड्यूल जारी था मगर इसे रोकना पड़ा। रितिक रोशन ठीक नहीं है। वो लगातार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मगर अब दर्द के कारण उन्हें ब्रेक लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।'
रितिक के करीबी ने बताया, 'सोमवार से वो शूटिंग फिर से शुरू कर देंगे। फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट होना बाकी है। मेकर्स चाहते हैं कि वो पूरी तरह से फिट हो जाएं।'
गोवारिकर और रितिक रोशन से बातचीत नहीं हो पाई।