'रैम्बो' के हिंदी रीमेक में सिल्वेस्टर स्टेलॉन का किरदार निभाएंगे रितिक रोशन!
खबर है कि बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन जल्द ही सिल्वेस्टर स्टेलॉन की क्लासिक फिल्म 'रैम्बो' के हिंदी वर्जन में बतौर लीड रोल में नजर आएंगे।
नई दिल्ली। खबर है कि बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन जल्द ही सिल्वेस्टर स्टेलॉन की क्लासिक फिल्म 'रैम्बो के हिंदी वर्जन में बतौर लीड रोल में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सिद्धार्थ आनंद, 'रैम्बो' फ्रेंचाइजी को हिंदी में बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा था 'जब कभी भी इस प्रोजेक्ट के बारे में सोचता हूं, तो लीड रोल के लिए मेरे दिमाग में सबसे पहला नाम रितिक का ही आता है।' सूत्रों की माने तो अब यह बात तय हो गई है कि रितिक ही इस रोल को पर्दे पर निभाएंगे।
जानिए, सनी देओल ने क्यों दी बॉलीवुड एक्टर्स को खुली चुनौती!
खबरें हैं कि 'रैम्बो' की हिंदी रीमेक में रितिक सिल्वेस्टर स्टेलॉन का किरदार निभाएंगे। यह देसी वर्जन होगा। सिद्धार्थ ने इसके अधिकार कई साल पहले खरीदे थे। जिस पर वो अब फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। 'सिद्धार्थ ने साल 2014 में पहली बार फिल्म 'बैंग बैंग' में रितिक रोशन के साथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन किया था। यह एक्शन फिल्म टॉम क्रूज की फिल्म 'नाइट एंड डे' की रीमेक थी, जो कि साल 2010 में आई थी।
कंगना रनोत ने किया अपने बारे में चौंकाने वाला खुलासा!
फिलहाल रितिक अभी अपने दूसरे कमिटमेंट्स में व्यस्त हैं। जहां तक सवाल इस फिल्म का है तो इसके लिए रितिक रोशन को बहुत ज्यादा समय देना होगा। 'रैम्बो' के लिए तैयारी करने में वक्त लगेगा। यह अमेरिकन सिनेमा का लैंडमार्क कैरेक्टर हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है।