Hrithik Roshan Starrer 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' ने पूरे किए 9 साल, देखिए-पर्दे की पीछे कुछ अनदेखी तस्वीरें
Zindagi Na Milegi Dobara ऋतिक रोशन स्टारर इस फ़िल्म के 9 साल पूरा हो जाने के मौके पर जोया अख्त़र ने इसे याद किया। उन्होंने फ़िल्म के पर्दे की पीछे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Zindagi Na Milegi Dobara: बॉलीवुड में ज़िंदगी के फलसफे को सिखाती हुई कई बेहतरीन फ़िल्म बनी हैं। आज के दौर में इम्तियाज़ अली और जोया अख्त़र ऐसा निर्देशक हैं, जो इस कैटगरी की फ़िल्में बनाते रहते हैं। एक ऐसी ही फ़िल्म ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख़्तर जैसे स्टारर्सा से सज़ी फ़िल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा है। इस फ़िल्म ने आज यानी 15 जुलाई को अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं।
ऋतिक रोशन स्टारर इस फ़िल्म के 9 साल पूरा हो जाने के मौके पर जोया अख्त़र ने इसे याद किया। उन्होंने फ़िल्म के पर्दे की पीछे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक फोटो में फेमस टमाटर इवेंट के बाद फरहान अख़्तर मिडिल फिंगर दिखा रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में कैटरीना कैफ नज़र आ रही हैं। वहीं, वाटर,अर्थ और एयर वाला मीम भी जोया ने साझा किया है। इन फोटो शेयर करते हुए जोया ने लिखा, 'लगता है मुझे मिल गया।'
आपको पता होगा कि इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बैचलर ट्रिप उनकी ज़िंदगी बदल देती है। इसके अलावा इस फ़िल्म में फरहान अख़्तर की अवाज़ में कई कविताएं हैं। फैंस के लिए आज भी ये कविताएं उतनी हो नई और रोचक हैं।
इन सबके इतर हाल ही में अभय देओल ने इस फ़िल्म को लेकर काफी कुछ बोला भी है। उन्होंने इस बात पर नारजगी जताई है कि उनको दरकिनार करते हुए ऋतिक रोशन को बतौर लीड एक्टर प्रोजेक्ट किया गया। उन्होंने इसे नेपोटिज़्म से जोड़कर देखने की कोशिश की। उन्होंने बतया है कि इसको लेकर उन्होंने फरहान अख़्तर से बात भी की थी। अभय ने यह भी बताया कि फरहान ने भले उनकी सलाह ना मानी हो, लेकिन उन्होंने इसके बाद से अवॉर्ड्स शोज़ का बायकॉट कर दिया। बाद में फरहान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।