Coronavirus के बाद माहौल सामान्य होते ही चीन में सबसे पहले रिलीज़ होगी ये बॉलीवुड फ़िल्म!
बॉलीवुड फ़िल्मों की वापसी भी चीन के सिनेमाघरों में होगी। ऐसे में सबसे पहले रितिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 को वहा रिलीज़ किया जाएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Crisis: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। लभगभ सभी देशों में मल्टीफ्लेक्स और सिनेमाघर बंद है। कोविड-19 का असर दुनियाभर की फ़िल्म इंडस्ट्री पर पड़ी है। चीन पर इस वायरस का काफी गहरा असर पड़ा है। चीन के वुहान प्रांत से शुरू हुए इस वायरस की वज़ह से वहां लंबे समय से सिनेमाघर बंद हैं। जबकि चीन के पास सिनेमाघरों की लंबी चैन है। अब चीन में सब कुछ धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। ऐसे में जब सिनेमाघरों खुलेंगे, तो फ़िल्मों की वापसी होगी।
एंटरटेनमेंट वेबसाइट कोईमोई के मुताबिक, बॉलीवुड फ़िल्मों की वापसी भी चीन के सिनेमाघरों में होगी। ऐसे में सबसे पहले रितिक रोशन की फ़िल्म 'सुपर 30' को वहां रिलीज़ किया जाएगा। साल 2019 में भारत में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक सफलता मिली थी। फ़िल्म में बिहार के कोचिंग टीचर आनंद कुमार की कहानी दिखाई गई है। इसमें रितिक रोशन के साथ अमित साध भी अहम भूमिका में हैं।
इसे भी पढ़ें- यह सच नहीं हैं कि मेरा सुशांत सिंह राजपूत के साथ अफेयर हैं: रिया चक्रवर्ती
रिपोर्ट के मुताबिक, जब चीन में माहौल सामन्य होगा, तब सुपर 30 रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड फ़िल्म होगी। माना जा रहा है कि फ़िल्म में जो इमोशन और स्ट्रगल दिखाया गया है, वह इस माहौल के हिसाब काफी सही है। ऐसे में फ़िल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी चीन में भारतीय फ़िल्में रिलीज़ होती रही हैं। आमिर ख़ान जैसे एक्टर की फ़िल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता है। वहीं, चीन में हॉलीवुड फ़िल्में भी रिलीज़ होती हैं। जेम्स बॉन्ड और एक्शन कैटगरी की फ़िल्मों को चीन में पसंद किया जाता है। इसके अलावा चीन दुनियाभर की फ़िल्मों के लिए एक बड़ा बाज़ार है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मामला सामान्य होगी और वापस रौनक लौटकर आएगी।