Hrithik Roshan और बनारसी नाविक का जीवन एक जैसा, बच्चों को सुनाई पूरी कहानी
फिल्म Super 30 में Hrithik Roshan गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। कई बार देखा गया है कि फिल्में और उनके किरदार वास्तविक जीवन से प्रभावित होते हैं। उन किरदार को किसी अभिनेता के असल जीवन से मिलते-जुलते कम ही देखा गया है। बात की जाए अगर रितिक रोशन Hrithik Roshan की तो उन्हें बिल्कुल अपने जैसा इंसान मिला बनारस घाट पर, जिसकी कहानी उन्होंने अपने बेटों को सुनाई।
रितिक रोशन अपने बच्चों के साथ काफी वक्त बिताते हैं। इस बार उन्होंने अपने जैसे इंसान की कहानी उन्हें सुनाई। सोशल मीडिया पर इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, 'बनारस के स्थानीय नाविक ने मुझे सोच में डाल दिया था। वे बातें मैंने अपने बच्चों से डिनर के दौरान साझा की। मैं देख सकता था कि उन्हें भी उन बातों ने सोचने पर मजबूर किया। थोड़ा सीखा...थोड़ा सिखाया....एक पिता के लिए अच्छा दिन था।
दरअसल, 'सुपर 30 फिल्म की शूटिंग के दौरान रितिक की मुलाकात 69 वर्षीय नाविक से हुई थी। उस शख्स से बात करने पर उन्हें एहसास हुआ कि उस नाविक की जिंदगी बिल्कुल उन्हीं के जैसी है। बातचीत के दौरान नाविक ने बताया कि रितिक की ही तरह उसके भी दो बेटे हैं। रितिक को यह भी एहसास हुआ कि उनका संघर्ष और डर भी काफी मिलते-जुलते रहे हैं। उनके मुताबिक, बस उन दोनों में फर्क इतना था कि वह नाव पर सवार थे और मैं फिल्मों की दुनिया से जुड़ा हूं। इस बातचीत से रितिक इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस बातचीत को दुनिया के सामने शेयर करना जरूरी समझा। फिल्म सुपर 30 में रितिक रोशन गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप