विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिपुर हमले पर ट्वीट कर विवादों में फंसे रितिक रोशन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 05 Jun 2015 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2015 05:59 PM (IST)

बॉलीवुड एक्‍टर रितिक रोशन मणिपुर में आतंकवादी हमले पर ट्वीट कर विवादों में फंस गए हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन मणिपुर में आतंकवादी हमले पर ट्वीट कर विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस हमले में 20 जवानों की मौत की निंदा की। उन्होंने लिखा कि मणिपुर आदिवासियों द्वारा हमले में मारे गए 20 जवानों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ये रहा उनका ट्वीट।

इस ट्वीट में रितिक रोशन का उग्रवादी समूह की जगह 'मणिपुर के आदिवासी' लिखना किसी को भी रास नहीं आया और फिर क्या, ट्विटर पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। हालांकि उन्होंने थोड़ी देर में अपनी गलती सुधार ली और दोबारा ट्वीट किया।

कई लोगों ने ट्वीट कर रितिक रोशन को अपनी गलती सुधारने की सलाह दी। एक ने ट्वीट कर कहा, 'मणिपुर आदिवासियों नहीं, उग्रवादी समूह द्वारा। निर्दोष मणिपुरी नागरिकों को दोष मत दो।' एक ने सवाल किया, क्या मणिपुरी आदिवासी, आतंकवादियों के समान हैं?