विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tu Jhoothi Main Makkaar का ऋतिक रोशन ने किया रिव्यू, कहा- रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म...

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 09 Mar 2023 05:38 PM (IST)

Hrithik Roshan On Tu Jhoothi Main Makkaar अभिनेता ऋतिक रोशन ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी ...और पढ़ें

Hrithik Roshan On Tu Jhoothi Main Makkaar: ऋतिक रोशन फिल्म अभिनेता है।
Hrithik Roshan On Tu Jhoothi Main Makkaar: ऋतिक रोशन फिल्म अभिनेता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan On Tu Jhoothi Main Makkaar: तू झूठी मैं मक्कार फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई है। इस बीच ऋतिक रोशन ने फिल्म का रिव्यू किया है। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की भी अहम भूमिका है। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए फिल्म की प्रशंसा की है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की भी प्रशंसा की हैं। वहीं, फिल्म के गाने और कोरियोग्राफी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है।

ऋतिक रोशन ने तू झूठी मैं मक्कार फिल्म की सराहना की है

अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म की सराहना की है। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म को देखा है। ऋतिक रोशन ने यह भी कहा कि रोमांटिक-कॉमेडी बनाना आसान नहीं है लेकिन फिल्म की टीम ने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी पसंद आई है। ऋतिक रोशन ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'तू झूठी मैं मक्कार मुझे पसंद आई। इस जानर को शूट करना वाकई बहुत मुश्किल काम है। पूरी टीम को बधाई। सभी ने बहुत अच्छा काम किया। रणबीर और श्रद्धा भी काफी अच्छे हैं।' इसके अलावा रितिक रोशन ने एक ताली बजाने वाली इमोजी भी शेयर की है। ऋतिक रोशन के प्रशंसकों ने इस बात की सराहना की है।

काजोल की बेटी Nysa Devgan ने मरुन कलर की ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट- फैंस ने कहा- नाइस छोटू काजल जी

ऋतिक रोशन ने फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी प्रमोशन किया था

इसके पहले ऋतिक रोशन ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी प्रमोशन किया था। उन्होंने लिखा था कि इस फिल्म को काफी अच्छे से बनाया गया है। ऋतिक रोशन को पिछली बार विक्रम वेधा में देखा गया था। यह फिल्म 2022 में आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म में सैफ अली खान की भी अहम भूमिका थी। वहीं, फिल्म में राधिका आप्टे ने भी काम किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

क्रिकेटर Shubman Gill का नाम रश्मिका मंदाना से जुड़ने पर फैंस ने कहा- भाई की चॉइस ही खरतनाक है

ऋतिक रोशन जल्द फिल्म फाइटर में नजर आएंगे

अब ऋतिक रोशन जल्द फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है।

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)