विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ऋतिक रोशन के शरीर की...' जब बायोलॉजी की किताब में शामिल होने वाला था एक्टर का नाम, बड़ा मजेदार है किस्सा

Published: Sun, 20 Sep 2026 06:55 PM (IST)

अभिनेता ऋतिक रोशन ने खुलासा किया कि कोलकाता के एक स्कूल ने छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए बायोलॉजी की पाठ्यपुस्तकों में उनका नाम शामिल करना चाहता था।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ऋतिक रोशन का नाम बायोलॉजी की किताब में शामिल करने का प्रस्ताव

  2. कोलकाता के एक स्कूल ने छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए सोचा

  3. 'कॉफी विद करण' में ऋतिक ने किया यह मजेदार खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को उनके आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से बॉलीवुड का 'ग्रीक गॉड' (Greek God) कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एक स्कूल ने छात्रों की बेहतर पढ़ाई में मदद करने के लिए ऋतिक का नाम अपनी पाठ्यपुस्तकों में शामिल करना चाहा था?

ऋतिक रोशन ने खुद किया खुलासा

चैट शो 'कॉफी विद करण' में फिल्म निर्माता और होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान ऋतिक ने खुलासा किया कि एक बार जब वे कलकत्ता में थे, तब एक स्कूल बोर्ड ने उनसे संपर्क किया और बायोलॉजी की पुस्तक में उनका नाम जोड़ने चाहते थे।

Hrithik (2)

वे ऋतिक का नाम इसलिए जोड़ना चाहते थे ताकि छात्रों की रुचि को बढ़ाया जा सके और उनसे ऐसे प्रश्न पूछे जा सकें जैसे ऋतिक रोशन के शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी है?

बच्चों को देना चाहते थे संदेश

ऋतिक ने करण जौहर से बातचीत में बताया,'आपको पता है, जब मैं कोलकाता में था, तो मुझे स्कूल बोर्ड से एक संदेश मिला। वे बच्चों को पढ़ाने के लिए पाठ्यपुस्तकों में मेरा नाम शामिल करना चाहते थे। उनका मानना था कि इससे बच्चों को सीखने में मदद मिलेगी।'

ऋतिक ने आगे बताया कि वे लोग बायोलॉजी में एक ऐसा प्रश्न लाना चाहते थे कि ऋतिक रोशन के शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी है?। बस ऐसी चीजें जो बच्चों के लिए इसे और अधिक रोचक बना दें।

Hrithik (1)

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

ऋतिक के करियर की बात करें तो, उन्होंने 2000 में रोमांटिक फिल्म कहो ना… प्यार है से बॉलीवुड में दमदार एंट्री की थी, जिसमें उनके साथ अमीषा पटेल थीं। अगले दो दशकों में, उन्होंने कोई… मिल गया, कृष, लक्ष्य, जोधा अकबर, गुजारिश, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और वॉर जैसी कई फिल्मों में काम किया।

ऋतिक बहुत जल्द ओटीटी से डेब्यू करने वाले हैं। वो फिल्म स्टॉर्म के साथ निर्माता के रूप में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रामा शर्मा और सबा आजाद लीड रोल में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- हो गया कन्फर्म! 15 साल बाद आएगा Zindagi Na Milegi Dobara का सीक्वल, डायरेक्टर ने दिया अपडेट

यह भी पढ़ें- Swades के लिए पहली पसंद नहीं थे शाह रुख खान, इन दो सुपरस्टार्स को ऑफर हुई थी कल्ट फिल्म; 'किंग खान' कैसे बने हीरो?