Move to Jagran APP

रितिक रोशन ने दादाजी को इस तरह किया याद, साथ में देखिए क्यूट राकेश रोशन की तस्वीर

फिल्मों की बात करें तो रितिक गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित सुपर 30 नामक बायोपिक में नज़र आएंगे।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 19 Nov 2017 01:45 AM (IST)Updated: Mon, 20 Nov 2017 12:06 PM (IST)
रितिक रोशन ने दादाजी को इस तरह किया याद, साथ में देखिए क्यूट राकेश रोशन की तस्वीर
रितिक रोशन ने दादाजी को इस तरह किया याद, साथ में देखिए क्यूट राकेश रोशन की तस्वीर

मुंबई। रितिक रोशन के दादाजी और राकेश रोशन के पिता रोशन लाल नागराथ की 16 नवंबर को 50वीं पुण्यतिथि थी। इस दिन रितिक रोशन ने अपने दादाजी को कुछ अलग अंदाज़ में याद किया। रितिक ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की। 

loksabha election banner

पहली तस्वीर स्वर्गीय रोशन लाल नागराथ की थी और दूसरी तस्वीर में पूरा परिवार नज़र आ रहा है जिसमें रितिक के पिता राकेश रोशन की क्यूटनेस को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों कोे शेयर करते हुए रितिक ने लिखा कि, कभी भी दादाजी से नही मिला, मैं उन्हें दादूजी कहता था। लेकिन मैं उन्हें संगीत के जरिए जानता हूं। जो वादा किया और ताल मिले नदी के जल से जैसे गीत मेरी आत्मा को सुकून देते हैं। वो एक महान व्यक्तित्व थे। इसके साथ रितिक ने यह सीक्रेट भी बताया कि पूरे परिवार वाली तस्वीर में जो किड है वो कोई और नही बल्कि उनके पिता राकेश रोशन हैं। 

यह भी पढ़ें: मानुषी छिल्लर ने जीता Miss world का खिताब, पीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा सहित इन्होंने दी बधाई

रितिक रोशन कभी अपने दादा से मिले नही थे, लेकिन फिर भी उनके पोस्ट दिग्गज संगीतकार के प्रति सम्मान साफ झलक रहा था। यू तो रितिक के पैदा होने से पहले ही उनका दादाजी इस दुनिया से चल बसे थे लेकिन रितिक उनकी हर चीज़ से आज भी वाकिफ़ रखते है। अभिनेता को आज भी उनके दादाजी के नाम से जाना जाता है और सामने वाला शख्स अक्सर रितिक के सामने उनके दादाजी के गानों की तारीफों के पूल बांध देता है जिसे सुन रितिक भावुक हो उठते है। रितिक आज भी अपने दादाजी के गानों को सुनते है जिन्हें सुन मानो वो एक अलग ही धुन में गुम हो जाते है। फिल्मों की बात करें तो रितिक गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित सुपर 30 नामक बायोपिक में नज़र आएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.