Move to Jagran APP

Photos: इस आलिशान से घर में रहते हैं रितिक, आप भी देख कर कह उठेंगे wow!

अलग-अलग देशों में वेकेशन पर गए रितिक ने अपनी पसंद के हिसाब से कई सामान खरीदे हैं, उनके घर पर सब दिखेगा!

By Hirendra JEdited By: Published: Tue, 10 Jan 2017 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 02:46 PM (IST)
Photos: इस आलिशान से घर में रहते हैं रितिक, आप भी देख कर कह उठेंगे wow!

मुंबई। फ़िल्मी सितारों के प्रशंसकों में हमेशा ही ये जानने की उत्सुकता होती है कि उनके फेवरेट स्टार्स कैसे और कहां रहते हैं? तो चलिए रितिक रोशन के प्रशंसकों के लिए हम दिखाते हैं, उनका आलीशान घर जिसकी सजावट देख कर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। नीचे की तस्वीर में रितिक अपने बच्चों के साथ लिविंग एरिया में बैठे हैं।

loksabha election banner

इसे भी पढ़ें: जानिए, रितिक अपने बच्चों को परियों की कहानियां क्यों नही सुनाते!

इस प्यारे से घर में रितिक अपने परिवार के साथ रहते हैं। गौरतलब है कि रितिक ने कासा वोग मैगजीन के लिए अपने घर का फोटोशूट करवाया है।

इसे भी पढ़ें: रितिक के बारे में यामी ने जो कहा, उसे जानकर वो ख़ुशी से झूम उठेंगे!

उनके जुहू स्थित सी-फेसिंग अपार्टमेंट की झलक इस मैगजीन के ब्रांड न्यू एडिशन में दिखाई गई है। रितिक का लैविश अपार्टमेंट जुहू स्थित प्राइम बीच बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर है। नीचे की तस्वीर में रितिक का बालकनी एरिया नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: जब रितिक के सामने अचानक पहुंच गए माइकल जैक्सन

उन्होंने अपने घर का पूरा इंटीरियर बेटों की पसंद को ध्यान में रखते हुए करवाया है। घर के फर्नीचर की शॉपिंग उनकी सिस्टर इन लॉ के स्टोर से की गई हैं। नीचे आप पूल टेबल देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: तो ये प्रोग्राम है आज बर्थडे बॉय रितिक रोशन का...गुड है!

इसके अलावा अलग-अलग देशों में वेकेशन पर गए रितिक ने अपनी पसंद के हिसाब से कई सामान खरीदे हैं। यहां आप रितिक का डायनिंग एरिया देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बढ़ने वाली हैं मुश्किलें..कोर्ट ने फिर कहा 'सलमान ख़ान हाज़िर हों!'

घर की दीवारों पर जो कोटेशन्स नजर आ रहे हैं, इनमें से कुछ रितिक ने ही लिखे है। इसके अलावा दीवार पर रितिक के साथ उनके बेटों का कोलार्ज भी देखने को मिल रहा है जोकि बेहद खूबसूरत है। रितिक को अपने बच्चों से बेहद प्यार है।

ये हैं बेस्ट 5 एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें!

ख़बर है कि रितिक आज अपना जन्मदिन फॅमिली और बच्चों के साथ मना रहे हैं। इसके अलावा आज रितिक 'काबिल' की टीम के साथ भी एक पार्टी करने वाले हैं। उनकी यह फ़िल्म 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है, इसी दिन शाह रुख़ की 'रईस' भी प्रदर्शित होने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.