Move to Jagran APP

Hrithik Roshan Helps: 20 वर्षीय भारतीय बैले डांसर की मदद के लिए आगे आए ऋतिक रोशन, जानिए पूरी डिटेल

Hrithik Roshan Helps ऋतिक रोशन लोगों और ख़ासकर प्रतिवान लोगों की मदद के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली के रहने वाले 20 वर्षीय बैले डांसर कमल सिंह मदद की है। कमल की मदद के लिए फंडरेस किए जा रहे थे।

By Rajat SinghEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 03:05 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 03:31 PM (IST)
Hrithik Roshan Helps: 20 वर्षीय भारतीय बैले डांसर की मदद के लिए आगे आए ऋतिक रोशन, जानिए पूरी डिटेल
ऋतिक रोशन (फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई है।)

नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन कोरोना काल में कई लोगों की मदद के लिए सामने आए। ऋतिक रोशन इसके लिए जाने जाते रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने बैक ग्राउंड डांसर और पैपराजीस की भी मदद की थी। अब एक बार ऋतिक रोशन अपने ऐसे ही काम को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अब भारत के 20 वर्षीय बैले डांसर कमल सिंह की मदद की है।

loksabha election banner

मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कमल सिंह एक 20 वर्षीय बैले डांसर हैं और दिल्ली के विकासपुरी के एक ई-रिक्शा चालक का बेटे हैं। वह इंग्लैंड के लंदन में प्रतिष्ठित इंग्लिश नेशनल बैले स्कूल में प्रवेश पाने वाले पहले भारतीय डांसर हैं। लेकिन पैसों की कमी के कारण, वह अपने सपने को पूरा करने और उसे वास्तविकता में बदलने में असमर्थ थे। बैले डांसर के लिए शुरू किए गए फंडरेसर को अब ऋतिक रोशन मदद की है।

इन सबके बीच सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसे कमल के टीचर फर्नांडो गुइलेरा का बताया जा रहा है। इसमें एक पोस्ट शेयर किया गया और बताया गया कि ऋतिक रोशन कितने की मदद की है। साथ ही साथ उन्होंने ऋतिक रोशन उनके मदद के लिए शुक्रिया भी कहा है।

बता दें, ऋतिक रोशन का सोशल मीडिया ऐसे ही पोस्ट्स से भरा हुआ है। वह लगातार किएटिव और टेलैंट लोगों की मदद करते रहते हैं। साल के शुरुआत में उन्होंने डांसर युवराज सिंह की भी प्रसंशा की थी। जिसके बाद उन्हें काफी नाम मिला।

अगर ऋतिक रोशन की वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह लॉकडाउन के दौरान कृष 4 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ़िल्म में 17 साल के बाद जादू की वापसी होने वाली है। इसके अलावा ऋतिक रोशन के डिजिटल डेब्यू की भी चर्चा है। अब देखना है कि फैंस को कब ऋतिक का जलावा देखने को मिलता है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.