विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saba Azad Video: 'मेरी फोटो का क्या करोगे, पैपराजी पर फूटा ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का गुस्सा

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 05 Oct 2023 05:18 PM (IST)

Hrithik Roshan Girlfriend बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का ...और पढ़ें

सबा आजाद पैपराजी पर भड़कीं (Photo Credit-instagram)
सबा आजाद पैपराजी पर भड़कीं (Photo Credit-instagram)

HighLights

  1. पैपराजी पर भड़कीं सबा आजाद
  2. सबा ने फैन को नहीं दी सेल्फी
  3. ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चा का विषय बनते रहते हैं। खासतौर पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद की वजह से ऋतिक का नाम काफी लाइमलाइट बटोरता है।

अक्सर इस कपल को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म रहता है। इस बीच सोशल मीडिया पर सबा आजाद का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी पर सबा का गुस्सा फूटा है। सबा आजाद का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

पैपराजी पर भड़कीं सबा आजाद

सोशल मीडिया पर अपनी और ऋतिक रोशन की रोमांटिक तस्वीरों की वजह से आए दिन एक्ट्रेस सबा आजाद चर्चा में रहती हैं। लेकिन मौजूदा समय में पैपराजी पर भड़कने के कारण से सबा सुर्खियां बटोर रही हैं। इंस्टेंट्स बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

इस वीडियो में साफ देख जा सकता है कि ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद जिम सेशन के बाद बाहर निकलती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान सबा ब्लैक कलर की जिम आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। लेकिन वीडियो को देखने पर आप पाएंगे की मौके पर मौजूद पैपराजी सबा आजाद की तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश करते हैं, जिसे देख कर सबा आजाद भड़क जाती हैं और उनसे ये कहती हुईं सुनाई दे रही हैं-

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

''मेरी फोटो का क्या करोगे तुम लोग, क्या चाहिए तुमको, मैं चलते जा रही हूं कब तक तुम लोग मेरे साथ चलोगे। मत करो ये सब।'' इस तरह से सबा आजाद ने पैपराजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं।

फैन को सबा ने नहीं दी सेल्फी

इस वीडियो को पूरा देखने पर आप पाएंगे कि एक फैन सबा आजाद के पास सेल्फी लेने के लिए पहुंचता है। लेकिन गुस्साईं सबा आजाद उस फैन के साथ सेल्फी लेने से साफ इनकार कर देती हैं। आलम ये है कि अब ऋतिक रोशन की लेडी लव सबा आजाद का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- OMG 2 OTT Release: ओटीटी करेगा OMG 2 के साथ न्याय, यामी गौतम ने स्ट्रीमिंग को लेकर कही ये बात