रितिक रोशन ने फर्जी अकाउंट के खिलाफ की शिकायत
रितिक रोशन ने शुक्रवार को मुंबई पुुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि कोई अंजान व्यक्ति उनकी जैसे ई-मेल एड्रेस का इस्तेमाल कर रहा है और खुद को बतौर रितिक पेश कर रहा है। अभिनेता ने पुलिस से उस अकाउंट को बंद करने और अकाउंट होल्डर की तलाश करने
मुंबई। रितिक रोशन ने शुक्रवार को मुंबई पुुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि कोई अंजान व्यक्ति उनकी जैसे ई-मेल एड्रेस का इस्तेमाल कर रहा है और खुद को बतौर रितिक पेश कर रहा है। अभिनेता ने पुलिस से उस अकाउंट को बंद करने और अकाउंट होल्डर की तलाश करने का अनुरोध किया है।
पुलिस के मुताबिक, रितिक ने अपनी शिकायत में लिखा है कि जिस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल वो कई सालों से कर रहा है, वो hroshan@mac.com है। अभिनेता ने कहा कि ये अंजान व्यक्ति इस अकाउंट के जरिए फैंस और उनके सेलेब्रिटी दोस्तों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा वो फेसबुक और ट्विटर के जरिए भी फैंस से बात करता है।
सूत्रों ने बताया कि रितिक को इसकी जानकारी उनके फैंस ने दी है। अपनी शिकायत में रितिक ने कहा कि उनकी फैन फॉलोइंग बहुत है और कुछ फैंस उन्हें कविताएं, लव लेटर और शादी के प्रपोजल भी भेजते हैं। रितिक का कहना है कि कुछ युवा फैंस ध्यान खींचने के लिए अपनी न्यूड तस्वीरें भी भेजते हैं।
उन्होंने शिकायत में कहा कि एक महिला फैन इस अंजान व्यक्ति को रितिक समझकर अपनी तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स भेजती रही। जब उसे पता चला कि ये फर्जी अकाउंट है तो उसने इस बारे में रितिक को बताया।
रितिक ने कहा कि ये गंभीर मामला है और लड़की को बदनाम करने केे लिए उन तस्वीरों और क्लिप्स का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। मुंबई के पुलिस कमिशनर राकेश मारिया, जुहू पुलिस और मुंबई पुलिस के साइबर सेल को लिखी चार पन्नों की शिकायत में अभिनेता ने hroshan@mac.com को बंद करने और आरोपी को पकड़ने का अनुरोध किया है।
खबर की पुष्टि करते हुए रितिक के वकील दिपेश मेहता ने कहा, 'पुलिस के पास शिकायत लिखा दी गई है। हम मामले को देख रहे हैं और उम्मीद है कि उस वक्ति को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। रितिक को पूरा भरोसा है कि पुलिस आरोपी को पकड़ लेगी।'
पुलिस कमिशनर मारिया ने कहा, 'हम आरोपी की तलाश करने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं।'