Move to Jagran APP

10 साल पहले रितिक और ऐश्वर्या बने थे 'जोधा अकबर', इन 5 चीज़ों ने बनाया फ़िल्म को 'ग्रैंड'

हिन्दू जोधा और मुसलामन अकबर की यह लव स्टोरी को आशुतोष ने बड़े ही उम्दा तरीके से पर्दे पर उतारा था।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Thu, 15 Feb 2018 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 11:57 AM (IST)
10 साल पहले रितिक और ऐश्वर्या बने थे 'जोधा अकबर', इन 5 चीज़ों ने बनाया फ़िल्म को 'ग्रैंड'
10 साल पहले रितिक और ऐश्वर्या बने थे 'जोधा अकबर', इन 5 चीज़ों ने बनाया फ़िल्म को 'ग्रैंड'

मुंबई। हिस्टोरिकल फ़िल्मों का चलन बॉलीवुड में हमेशा से बना रहा है, 'भगत सिंह' से लेकर 'पद्मावत' तक इतिहास को अक्सर पर्दे पर उतारा जाता है और अच्छी बात यह है कि जनता भी इसे बहुत पसंद करती है। ऐसी ही एक फ़िल्म थी 'जोधा अकबर' जिसे रिलीज़ हुए आज पूरे 10 साल हो चुके हैं।

loksabha election banner

15 फरवरी को रिलीज़ हुई आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म 'जोधा अकबर' ने ना कि सिर्फ जनता को एंटरटेन किया था बल्कि क्रिटिक्स से भी खूब प्रशंसा हासिल की थी। हिन्दू जोधा और मुसलामन अकबर की यह लव स्टोरी को आशुतोष ने बड़े ही उम्दा तरीके से पर्दे पर उतारा था। आइये आपको बतातें हैं उन ख़ास चीज़ों के बारे में जिसकी वजह से यह फ़िल्म बनीं ग्रैंड और आज भी लोगों को बहुत पसंद आती है।

यह भी पढ़ें: 'बहुतेरे दाग छिड़काए गए बरसों मुझ पर...', अमिताभ बच्चन के आलोचकों एक बार यह Video ज़रूर देखें

सबसे पहले तो इस फ़िल्म को ख़ास बनाया ऐश्वर्या और रितिक की जोड़ी ने। वैसे, तो यह जोड़ी इस फ़िल्म से पहले 'धूम 2' में भी दिखाई दी थी मगर, जोधा और अकबर बनकर जो उन्होंने पर्दे पर पेश किया वो वाकई बेहद खूबसूरत था। फ़िल्म में ऐश्वर्या और रितिक की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था, उनका पहली बार मिलना, उनके बीच तकरार होना...सबकुछ बहुत ही प्यारा था।

दूसरी चीज़ जो इस फ़िल्म को ख़ास बनाती है वो थी इसकी कहानी। साढ़े तीन घंटे लम्बी इस फ़िल्म ने पूरी फ़िल्म के दौरान लोगों को खुद से जोड़ कर रखा। इतिहास को फिर से दोहराना आसान नहीं है मगर, जोधा अकबर की प्रेम कहानी को लोगों ने किताबों में भी बहुत पसंद किया है और इस फ़िल्म में भी। 

इस फ़िल्म के एक्शन सीन्स ने भी लोगों को एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। रितिक ही नहीं ऐश्वर्या की तलवारबाज़ी भी हमें इस फ़िल्म में देखने मिली। 

यह भी पढ़ें: The 'Big' Journey: 50वें पड़ाव की ओर अमिताभ बच्चन की अभिनय यात्रा, ऐसे मिली पहली फ़िल्म 'सात हिंदुस्तानी'

इन सभी चीजों के अलावा इस फ़िल्म के लोकेशन और भव्य सेट ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया था। किशनगढ़, अजमेर, जयपुर में इस फ़िल्म की शूटिंग हुई थी। आपको बता दें कि कर्जत के एन डी स्टूडियो में इस फ़िल्म का भव्य सेट तैयार किया गया था जो अब भी वहां मौजूद है। ऐश्वर्या और रितिक के साथ-साथ अन्य कास्ट के कॉस्टयूम और फ़िल्म का सेट तैयार करने में तकरीबन 400 मिलियन तक की लागत लगी थी। यहां देखिये इस फ़िल्म से जुडी कुछ अनदेखी तस्वीरें- 

फ़िलहाल रितिक विकास बहल की फ़िल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं और ऐश्वर्या अनिल कपूर के साथ फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.