विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Housefull 5 Screening: उल्टा पड़ गया दांव! क्यों थिएटर से हटाए गए हाउसफुल 5 के शोज? बजट पर लग सकता है ग्रहण

Published: Tue, 10 Jun 2025 04:00 PM (IST)

अक्षय कुमार-अभिषेक बच्चन की किलर कॉमेडी हाउसफुल 5 बीते फ्राइडे 6 जून को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने ...और पढ़ें

हाउसफुल 5 ए और बी में किसके शोज हुए कम/फोटो- Instagram
हाउसफुल 5 ए और बी में किसके शोज हुए कम/फोटो- Instagram

HighLights

  1. हाउसफुल 5 ए और बी बनाना पड़ा मेकर्स को महंगा
  2. अच्छी कमाई के बावजूद हटाए गए फिल्म के शोज
  3. हाउसफुल ए या बी किस पार्ट के थिएटर में कम हुए शो?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 वह फिल्म है, जिसका न जाने ऑडियंस को कब से इंतजार था। इस किलर कॉमेडी फिल्म में एक साथ 17 बड़े स्टार्स नजर आए, जो दर्शकों को लाफ्टर राइड पर लेकर गए। हाउसफुल 5 बाकी की फ्रेंचाइजी से इसलिए अलग थी, क्योंकि साजिद नाडियाडवाला ने इसके दो क्लाइमैक्स लिखे थे। 

खुद अक्षय ने इंस्टाग्राम पर ये बताया था कि उनकी मूवी दो हिस्सों ए और बी में रिलीज होगी और ऑडियंस को दो किलर देखने को मिलेगें। हालांकि, मेकर्स का दो क्लाइमैक्स बनाने का आइडिया और ए और बी करके हाउसफुल 5 को रिलीज करना अब उन पर ही भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। थिएटर ओनर ने इस फिल्म के शोज कम कर दिए हैं। हाउसफुल 5 ए और हाउसफुल 5 बी में से कौन से पार्ट के शोज हटाए गए, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स: 

दो अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज हुई थी हाउसफुल- 5

ये तो आप सबको पता है कि हाउसफुल 5 के अगर आपको दोनों क्लाइमैक्स देखने हैं, तो आपको दो बार इसकी टिकट खरीदनी होगी। मेकर्स भी चाहते थे कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हो, इसलिए उन्होंने ए और बी दोनों को सिंगल स्क्रीन्स पर बराबर शोज रखे। ऐसे में पहले 3 शोज A  और बाद में 2 शोज B के रखे गए। हालांकि, जिस दिन ये फिल्म रिलीज हुई, उससे ये साफ हो गया था कि हाउसफुल 5-ए को दर्शक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Collection: बॉक्स ऑफिस पर Akshay Kumar ने किया टॉप, 100 करोड़ कमाकर 18 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Housefull 5 shows

Photo Credit- Instagram

अब बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक, हाउसफुल 5-ए के क्रेज को देखते हुए थिएटर ओनर्स ने रविवार और सोमवार दोनों ही दिन हाउसफुल 5-बी के शोज कम कर दिए हैं। सन्डे को ठाणे के सिनेपॉलिस में जहां हाउसफुल 5-ए के टोटल 28 शोज थे, तो वहीं रविवार को हाउसफुल 5-बी को केवल 10 शोज मिले। 

240 करोड़ का बजट निकालने से कितने दूर हैं मेकर्स? 

इसके अलावा सोमवार को कई मल्टीप्लेक्स में 5A को 29 शोज मिले, तो वहीं 5B को सिर्फ 7 शोज ही मिले। मुंबई के अधिकतर मल्टीप्लेक्स और सिंगल थिएटर में ये बदलाव 5A और 5B के क्रेज को देखते हुए लिया गया है। हाउसफुल 5 तकरीबन 240 करोड़ के बजट में बनी है। ये पूरी फिल्म क्रूज पर शूट हुई है।

housefull 5 movie

Photo Credit- Instagram

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए सभी सितारों की फीस और प्रोडक्शन सेट के बजट को मिलाकर फिल्म का इतना बजट गया है। मूवी ने अभी तक इंडिया में 104 करोड़ और वर्ल्डवाइड 159 करोड़ का बिजनेस किया है। अब भी फिल्म को अपना बजट निकालने के लिए तकरीबन 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करना पड़ेगा। ऐसे में फिल्म के शोज घटना मेकर्स के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। 

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Collection Day 4: थिएटर में अक्षय कुमार की फिल्म ने किया हाउसफुल! मंडे टेस्ट में कर दिया ऐसा कमाल