Hotel Mumbai Trailer Out: मुंबई अटैक्स पर पहली बार सामने आयी दहलाने वाली यह कहानी, ऐसे बची थीं 1600 जानें
Hotel Mumbai Trailer इस फ़िल्म में अनुपम एक शेफ के किरदार में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में ताज होटल पर हुए 26/11 के हमले के बार दिखाया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Hotel Mumbai Trailer: अनुपम खेर की आने वाली फ़िल्म 'होटल मुंबई' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। मुंबई हमलों पर आधारित इस फ़िल्म में अनुपम एक शेफ के किरदार में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में ताज होटल पर हुए 26/11 के हमले की घटनाओं को दिखाया गया है। जिसमें ताज होटल के 'शेफ हेमंत ओबेरॉय' लोगों की जान बचाते नजर आ रहे हैं। अनुपम के अलावा देव पटेल भी अहम भूमिका में हैं। देव एक सिख शेफ की का किरदार निभा रहे हैं।
यह अनुपम खेर के सिनेमाई करियर की 501 वें फ़िल्म हैं। यह फ़िल्म काफी समय से लटकी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद फ़िल्म अब अटैक्स की ग्यारवीं बरसी से तीन दिन पहले 29 नवंबर को रिलीज़ की जाएगी। इससे पहले इसकी संवेदनशील कहानी की वजह से इस फ़िल्म को थिएटर्स और नेटफ्लिक्स दिखाने से मना कर चुके हैं। फ़िल्म को अपने सेंसिटिव प्लॉट को लेकर काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ा। 'होटल मुंबई' को साल 2018 में 'टोरोंटो फ़िल्म फेस्टिवल' में भी दिखाया जा चुकी है। जहां इस फ़िल्म को काफी सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला था।
फ़िल्म के ट्रेलर की शुरुआत उस सीन से होती है, जिसमें समंदर के रास्ते आतंकवादी मुंबई में घुसते हैं। इसके साथ डायलॉग है, 'वक्त आ गया है, याद रखना पूरी दुनिया तुम्हें देख रही है।' इसके बाद अनुपम खेर कहते हैं, 'हमारे ताज़ में गेस्ट इज गॉड'। ट्रेलर में इसी लाइन को स्थापित करने की कोशिश की गई है। जिसमें स्टॉफ के लोग गेस्ट को बचाने के लिए अपने जान को जोख़िम में डालते हैं। इस ट्रेलर में इस कहानी को अनटोल्ड ट्रू स्टोरी बताया गया है। होटल में आतंकियों की एंट्री और कुछ रियल सीन भी दिखाए गए हैं। इसमें छत पर उतरने वाले सुरक्षा बलों की रियल फोटो भी दिखाई गई है।
इस ट्रेलर में अनुपम के अलावा देव पटेल भी नज़र आए हैं। देव 'स्लमडॉग मिलियनेयर' वाले हीरो हैं। इस फ़िल्म को ऑस्ट्रलियन डायरेक्टर एंथोनी मार्स ने निर्देशित किया है। मार्स इससे पहले 'The Palace' जैसी फ़िल्म बना चुके हैं। अब देखना होगा कि विदेशी डायरेक्टर की इस हिंदी कहानी को भारतीय दर्शक कितना पसंद करते हैं।