Honey Singh के कॉन्सर्ट में हुआ बवाल, गेट बंद होने के बाद फीमेल फैन ने की जबरन फांदने की कोशिश; दी गाली
रैपर हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में एक महिला प्रशंसक ने बंद गेट जबरन पार करने की कोशिश की, जिससे ...और पढ़ें
-1774779124934_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों अपने 'माई स्टोरी - इंडिया चैप्टर' टूर पर हैं। शनिवार, 28 मार्च को बांद्रा स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स में उन्होंने परफॉर्म किया। इस दौरान उन्होंने 'डोप शोप', 'ब्लू आइज', 'ब्राउन रंग', 'मिलियनेयर', 'देसी कलाकार' और 'लुंगी डांस' जैसे हिट गानें गाए।
फैंस के बीच हनी सिंह की कैसी दीवानगी है ये बात किसी से छुपी नहीं है। भीड़ उन्हें देखकर क्रेजी हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक फीमेल फैन गेट चढ़कर उसे जबरदस्ती क्रास करने की कोशिश कर रही थी जिससे कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें- लाइव कॉन्सर्ट में हर हद पार कर गए Honey Singh, दिया बेहद शर्मनाक बयान; लोगों ने लगाई जमकर फटकार
Scence from Yesterday Yo Yo Honey Singh Concert 💀
— Sumit (@beingsumit01) March 29, 2026
- This girl arrive when Gate was close but she still try to argue with guards to open the gate 🤦 pic.twitter.com/h1WF61iQiF
फीमेल फैन ने की गेट कूदने की कोशिश
वीडियो में फीमेल फैन गायक के कॉन्सर्ट के बाहर इंतजार करते हुए, बंद गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करते दिखाई दे रही है। जब दूसरी तरफ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका, तो वह चिल्लाने लगी और उन्हें गालियां देने लगी। इस झड़प को वहां मौजूद अन्य लोगों ने वीडियो में कैद कर लिया।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। यह घटना मुंबई में हुए उनके शो में हुई जहां से क्राउड मैनेजमेंट और एंट्री इशूज को लेकर कई सारी शिकायतें भी आईं। लोगों ने इसकी शिकायत भी की क्योंकि उन्हें लाइन में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोगों ने यह भी बताया कि प्लैटिनम सेक्शन का टिकट न होने के बावजूद कई लोग कथित तौर पर रिस्टबैंड के बिना ही प्रवेश कर रहे थे, जिससे और भी कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई।
यह भी पढ़ें- 'जब मैंने GenZ ऑडियंस देखी तो...', Honey Singh ने इस वजह से कॉन्सर्ट में दिया भद्दा बयान; मांगी माफी
