सान्या मल्होत्रा के बर्थ डे पर 'हैरी पॉटर' ने दिया खास तोहफा, बना दिया एक्ट्रेस का दिन
सान्या मल्होत्रा जल्द शकुंतला देवी में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में वह अनुपमा बनर्जी की भूमिका निभा रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा ने कल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सान्या का जन्मदिन को न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि उनके फैंस ने भी सेलिब्रेट किया। लेकिन सान्या को उनके 28वें जन्मदिन पर एक खास तोहफा मिला। दरअसल, उन्हें बॉलीवुड के एक फैमस एक्टर ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि 'हैरी पॉटर' फिल्मों के लीड कैरेक्टर और एक्टर डैनियल रैडक्लिफ हैं। आइए जानते हैं कि डैनियल ने सान्या को कैसे विश किया।
View this post on Instagram
सान्या के जन्मदिन पर 'हैरी पॉटर' एक्टर डैनियल रैडक्लिफ ने एक वीडियो के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। डैनियल ने इस वीडियो में कहा, 'हाय, मैं यहां जुनैद के साथ मौजूद हूं। हेलो, सान्या, हैप्पी बर्थ डे। आप जहां भी हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपना दिन शानदार तरीके से मनाएंगी।' बता दें कि डेनियल के भेजे गए वीडियो को सान्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वहीं डैनियल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सान्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' से साल 2016 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 2018 में आई कॉमेडी मूवी 'बधाई हो' में आयुष्मान खुरान के साथ, और 2019 में 'फोटोग्राफ' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखीं। वहीं अब सान्या मल्होत्रा जल्द 'शकुंतला देवी' में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में वह अनुपमा बनर्जी की भूमिका निभा रही है।
इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस विद्या बालन लीड रोल में हैं। फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है। उनके लुक को फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं सान्या एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफ एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।