Move to Jagran APP

Hockey Legend ध्यानचंद की बायोपिक का एलान, अगले दो सालों में आने वाली हैं इतनी स्पोर्ट्स बायोपिक फ़िल्में

आने वाले सालों में बॉलीवुड में कई स्पोर्ट्स लीजेंड्स की बायोपिक देखने को मिलेंगी। हाल ही में शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद की बायोपिक का एलान किया गया है जिसे आनंद एल राय बना रहे हैं। इस फ़िल्म की स्टार कास्ट का एलान भी अभी नहीं किया गया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 08:52 AM (IST)
Hockey Legend ध्यानचंद की बायोपिक का एलान, अगले दो सालों में आने वाली हैं इतनी स्पोर्ट्स बायोपिक फ़िल्में
ध्यानचंद की बायोपिक का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 की शुरुआत में ख़बर आयी थी कि सोन चिड़िया के बाद डायरेक्टर अभिषेक चौबे की अगली फ़िल्म भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की बायोपिक होगी और साल रुख़सत होने से पहले इस बेहद ख़ास फ़िल्म का आधिकारिक एलान हो गया है। फ़िल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाली की कंपनी आरएसवीपी ने इसका एलान सोशल मीडिया के माध्यम से कर दिया है। हालांकि, फ़िल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गयी है। 

loksabha election banner

आरएसवीपी ने अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट किया- 1500 गोल। 3 ओलम्पिक गोल्ड मेडल और भारत के गर्व की एक कहानी। हमें निर्देशिक अभिषेक चौबे के सा भारतीय हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की बायोपिक का एलान करते हुए अपार हर्ष हो रहा है। फ़िल्म रिलीज़ 2021 या 2022 में होगी। 

वैसे आने वाले सालों में बॉलीवुड में कई स्पोर्ट्स लीजेंड्स की बायोपिक देखने को मिलेंगी। हाल ही में शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद की बायोपिक का एलान किया गया है, जिसे आनंद एल राय बना रहे हैं। इस फ़िल्म की स्टार कास्ट का एलान भी अभी नहीं किया गया है। फ़िल्म 2021 में फ्लोर पर जाएगी यानी शूटिंग शुरू होगी।

फुटबॉल के दिग्गज कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक मैदान 2021 में रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। सैयद अब्दुल रहीम को भारत में आधुनिक फुटबॉल का आर्किटेक्ट माना जाता है। फ़िल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अहम भूमिका में दिखेंगी। 

टेनिस स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक भी अंडर प्रोडक्शन है, जिसमें परिणीति चोपड़ा उनका किरदार निभा रही हैं। साइना शीर्षक से बन रही फ़िल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। इस फ़िल्म में पहले श्रद्धा कपूर साइना का किरदार निभा रही थीं।

महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक शाबास मिट्ठू भी पाइपलाइन में है। इस फ़िल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं। तापसी पन्नू फीमेल लीड रोल में हैं। फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक इसी साल रिलीज़ किया गया है। ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक भी निर्माणाधीन है, जिसमें हर्षवर्धन कपूर टाइटल रोल में हैं, जबकि अनिल कपूर भी इस फ़िल्म में नज़र आएंगे। इसका निर्देशन कन्नन अय्यर कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.