विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HMU Trailer शूट में मां Priyanka Chopra के साथ नजर आईं मालती मैरी, मेकअप रूम में कर रही थीं शैतानी

Published: Wed, 05 Jun 2024 12:37 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय ब्लफ के शूट में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग अमेरिका में हो रही है जोकि ...और पढ़ें

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie playing in her makeup room
Priyanka Chopra Daughter Malti Marie playing in her makeup room

HighLights

  1. मालती ने बनाया स्केच
  2. मेकअप रूम में खेल रही थी मालती
  3. मालती को अपने साथ शूट पर लेकर गईं प्रियंका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी फिल्म द ब्लफ (The Bluff) की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के सेट पर प्रियंका के साथ उनकी छोटी बेटी मालती मैरी जोनस (Malti Marie Jonas) भी उनके साथ हैं। इस मौके पर प्रियंका अपने इंस्टाग्राम पर मालती और उनकी शैतानियों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

मालती ने बनाया स्केच

हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में मालती की कुछ तस्वीरें मेकअप रूम से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मालती की क्यूटनेस साफ देखी जा सकती है। पहली तस्वीर में मालती मेज पर रखे एक डमी के चेहरे का स्केच करते हुए दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने फोटो के साथ टेक्स्ट लिखकर शेयर किया,"जब MM एचएमयू ट्रेलर में होती है।"

अगली फोटो में मालती को हेयरब्रश से खेलते हुए देखा जा सकता है।

मेकअप रूम में खेल रही थी मालती

तीसरी फोटो में मालती को प्रियंका के मेकअप रूम में एक लंबी रस्सी के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो पर प्रियंका ने कैप्शन लिखा, 'अपनी सेलिंग नॉट्स की प्रैक्टिस करते हुए।'

आखिरी फोटो में प्रियंका और मालती हाथ में एक डमी पकड़े हुए नजर आ रही हैं। मालती उस डमी की चोटियां देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं। इस फोटो पर मालती ने कैप्शन लिखा- 'मुझे लग रहा है Diane हमारे साथ घर आ रही है।'

इससे एक दिन पहले प्रियंका ने मालती के साथ एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की थी। इस फोटो में मालती प्रियंका के पेट पर बैठी थीं और मां बेटी की ये जोड़ी क्वालिटी टाइम बिताती नजर आई। प्रियंका और मालती ब्लू औ व्हाइट कलर के पैजामे में गोल्स सेट करते नजर आए। इस पोस्ट का कैप्शन था- 'मिस यूं निक जोनस।'

यह भी पढ़ें: Raha Kapoor के बाद प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती हुईं वायरल, क्यूटनेस देख पापा निक जोनस हार बैठे दिल

प्रियंका की आने वाली फिल्में

प्रियंका चोपड़ा जोनस बहुत जल्द निर्देशक फ्रैंक ई.फ्लावर्स की ड्रामा फिल्म द ब्लफ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो चुकी है और शूटिंग अगले तीन महीनों तक चलेगी। फिल्म में कार्ल अर्बन,इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा,साफिया ओकले-ग्रीन और अन्य एक्टर्स भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढे़ं: शूटिंग के बीच Priyanka Chopra ने लाडली के साथ यॉट पर उठाया वीकेंड का लुत्फ, मालती मैरी का क्यूट वीडियो वायरल