भूस्खलन ने ली कंगना रनोट की फैन की जान, एक्ट्रेस हुईं हैरान, कहा- 'बड़े झटके जैसा लग रहा है...'
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी हैं। वहीं बहुत से इलाकों में यह आफत की बारिश बन गई हैं। कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। इस आपदा में बहुत से लोगों की जान चली गई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी हैं। वहीं बहुत से इलाकों में यह आफत की बारिश बन गई हैं। कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। इस आपदा में बहुत से लोगों की जान चली गई है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट की एक फैन की जान चली गई है। जिसके लिए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।
कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। कंगना रनोट की एक फैन की भूस्खलन की वजह से जान चली गई है। ऐसे में उन्होंने फैन के लिए सोशल मीडिया पर दुख जाता है। कंगना रनोटी की इस फैन का नाम डॉ. दीपा शर्मा नाम था। रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन में दीपा शर्मा की जान चली गई।
कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की पोस्ट की स्टोरी पर दीपा शर्मा की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने दीपा शर्मा के लिए भावुक पोस्ट लिखा है। कंगना रनोट ने अपने पोस्ट में लिखा, 'वह बहुत शानदार फैन थी, उन्होंने मुझे फूल, प्यारे खत, तोहफे और मिठाइयां भेजती थीं। वह मेरे मनाली वाले घर भी आ चुकी हैं... ओह!!! किसी बड़े झटके जैसा लग रहा है, यह शोक जताने से भी बढ़कर है।'
कंगना रनोट ने दीपा शर्मा के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा, 'मुझे अब भी याद है कि मैं जयपुर में मणिकर्णिका की शूटिंग कर रही थी। मेरे बहुत सारे फैंस होटल की लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे। मैंने फैंस की भीड़ पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन दीपा ने मुझे देखा और चिल्लाने लगी। मुझसे आकर गले लग गई। उसके बाद से हम दोनों संपर्क में थे, लेकिन आज का दिन काफी भयानक है।'
कंगना रनोट ने दीपा शर्मा के परिवार और दोस्तों के लिए अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना रनोट के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री की फैन की हुई मौत के लिए दुख जता रहे हैं।