निक जोनास नहीं इस हॉलीवुड एक्टर के लिए छोड़ी प्रियंका ने 'भारत'
फ़िल्म 'भारत' को छोड़ने के पीछे जो भी कयास लगाए जा रहे थे उनके जवाब में प्रियंका के करीबियों का कहना था कि उन्होंने यह फ़िल्म किसी बड़े प्रोजेक्ट की वजह से छोड़ी है और यही करण अब सच साबित हुआ है।
मुंबई। आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा ने अंत समय में सलमान ख़ान की फ़िल्म 'भारत' में काम करने के लिए मना कर दिया? उनके इस अनप्रोफेशनल व्यवहार का क्या है कारण? क्या प्रियंका निक जोनास से उनके रिलेशनशिप की अफवाहों को सच साबित करने वाली हैं? क्या प्रियंका ने सगाई कर ली है और अब वो शादी करने जा रही हैं? इन सभी सवालों पर अब पूर्णविराम लग गया है और सच सामने आ गया है।
पिछले कई दिनों से इन सवालों के तरह तरह के जवाब आपको इन्टरनेट पर मिल रहे होंगे लेकिन पक्की खबर हम आपको बतातें हैं। फ़िल्म 'भारत' को छोड़ने के पीछे जो भी कयास लगाए जा रहे थे उनके जवाब में प्रियंका के करीबियों का कहना था कि उन्होंने यह फ़िल्म किसी बड़े प्रोजेक्ट की वजह से छोड़ी है और यही करण अब सच साबित हुआ है। आपको बता दें कि प्रियंका हॉलीवुड अभिनेता क्रिस प्रैट के साथ हॉलीवुड फ़िल्म 'Cowboy Ninja Viking' में लीड किरदार में नज़र आएंगी।
यह भी पढ़ें: सोनू निगम बने मोहमम्द रफ़ी और झूम उठे 'फन्ने ख़ान' अनिल कपूर, नज़ारा देखने लायक है
प्रियंका ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर पूरी तरह जमा लिए हैं। शो 'क्वांटिको' के अलावा प्रियंका 'बेवॉच' और 'अ किड लाइक जेक' में भी नज़र आई थीं। उनके इन सभी प्रोजेक्ट्स को लोगों ने बहुत पसंद किया है। शो 'क्वांटिको' के तीनों सीज़न्स में प्रियंका की एक्टिंग की खूब तारीफें हुई हैं। हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम कमा कर प्रियंका ने बॉलीवुड को भी गौरवान्वित किया है। ऐसे में उन्हें साल 2016 की बॉलीवुड फ़िल्म 'जय गंगाजल' के बाद एक बार फिर हिंदी सिनेमा में देखना काफी इंट्रेस्टिंग होता और वो भी सलमान ख़ान के साथ। लेकिन, प्रियंका को तो कुछ और ही मंज़ूर था।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद पति आनंद आहूजा का पहला बर्थडे सोनम ने ऐसे किया सेलिब्रेट, तस्वीरें देखिए
'भारत' की बात की जाए तो इसमें अब प्रियंका की जगह कटरीना कैफ को साइन कर लिया गया है। वैसे, सलमान और कटरीना की जोड़ी को भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं और डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर के साथ भी कटरीना और सलमान की अच्छी दोस्ती है। कटरीना को फाइनल करने से पहले जैकलिन फर्नांडिस और अनुष्का शर्मा का नाम भी प्रियंका की जगह लिया जा रहा था। 'भारत' में अब सलमान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं। यह फ़िल्म अगले साल जून महीने में रिलीज़ होगी।