मेरी प्यारी बिंदु के प्रमोशन्स में कुछ इस तरह ढ़ाया परिणीति ने कहर, ये थे टॉप 5 लुक्स
रेड, ग्रीन, पिंक और ब्लैक... परिणीति ने हर रंग को बड़ी ही खूबसूरती से कैरी किया। यहां देखिये प्रमोशन्स के दौरान परिणीति के टॉप 5 लुक्स-
मुंबई। परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना की फ़िल्म मेरी प्यारे बिंदु आज रिलीज़ हो गई है। रोमांटिक, दिल को छू जाने वाला संगीत, आयुष्मान-परिणीति के किमिस्ट्री और भी बहुत कुछ लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है मगर, फैशन की दुनिया में तो लोग परिणीति के लुक्स से ही उभर नहीं पा रहे।
प्रमोशन्स के दौरान परिणीति एक से बढ़कर एक ऑउटफिट में नज़र आईं। रेड, ग्रीन, पिंक और ब्लैक... परिणीति ने हर रंग को बड़ी ही खूबसूरती से कैरी किया। यहां देखिये प्रमोशन्स के दौरान परिणीति के टॉप 5 लुक्स-
देश की राजधानी दिल्ली में फ़िल्म के प्रमोशन्स के लिए परिणीति ने चुना अमोह बाय जेड के इस ऑउटफिट को। ब्लैक एंड वाइट फ्लावरी पैच टॉप और वेस्ट-बेल्ट के साथ यह ब्लैक पैन्ट्स परिणीति पर काफ़ी सूट हो रहा था। क्लीन एंड सिंपल मेकअप, सिंपल पोनीटेल और ब्लैक एंड वाइट पम्पस में परिणीति लग रहीं थी बहुत प्यारी।
यह भी पढ़ें: ये 5 वजहें फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु देखने के मज़े को दोगुना कर देंगी
पिंक फ्लावर एम्ब्रोइडेड जैकेट के इस ऑउटफिट को परिणीति ने ब्लू बेल्ट और सन-ग्लासेज के साथ पूरा किया। नो-मेकअप और न्यूड कलर की सैंडल्स के साथ सिंपल पोनीटेल, कैसा लगा आपको परिणीति का यह लुक?
रेड कलर के इस जमसूट को परिणीति ने दिया हल्का इंडियन टच! पैरों में जूतियां और गले में नैक-फिर एसेसरी ने इस लुक को दिया परफेक्ट टच। वेस्ट-ब्राउन-बेल्ट के साथ हाथ में यह कॉपर कड़ा भी हमें बहुत पसंद आया।
यह भी पढ़ें: मेरी प्यारी बिंदु से जुड़ा है बच्चन की सरकार का ऐसा कनेक्शन
सिंपलीसिटी के साथ खुबुरती अक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है परिणीति का यह ऑउटफिट। वन-साइडेड ऑफ शोल्डर का यह ग्रीन एंड ब्लैक केप टॉप के साथ परिणीति ने कैरी किया डेनिम और ब्लैक स्ट्रिपि हील्स। पिंक लिप्स और एक बार फिर हाई-पोनी में दिखीं परिणीति।
बार्डोट नैकलाइन का यह खुबसूरत फ्लौंची स्टाइल ड्रेस समर लुक के लिए भी परफेक्ट है। स्ट्रेट हेयर और लेमन ग्रीन हील्स के साथ परिणीति ने कहा मेकअप को -NO! फ्लावरी प्रिंटेड इस ड्रेस के बारे में आपका क्या कहना है?