विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hera Pheri 3 को लेकर मेकर्स के बीच घमासान, 20 साल बाद फिर पर्दे पर लौटेगी राजू-बाबूराव और घनश्याम की तिकड़ी?

Published: Mon, 23 Mar 2026 11:15 AM (IST)

हेरा फेरी 3 के निर्माण में नई बाधा आ गई है। फिल्म के आईपी अधिकारों को लेकर निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और विजय कुमार के बीच कानूनी लड़ाई छिड़ गई है।

हेरा फेरी 3 को लगा झटका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

हेरा फेरी 3 को लगा झटका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के निर्माण में आ रही बाधाएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) के साथ विवाद सुलझ जाने के बाद उम्मीदें थी कि जल्द ही उनके साथ मिलकर अभिनेता अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और फिल्म की राह में एक और रुकावट आ गई।

मेकर्स के बीच कानूनी लड़ाई

अब रुकावट का कारण निर्माता फिरोज नाडियाडवाला (Feroz Nadiadwala) और विजय कुमार (Vijay Kumar) के फिल्म के आईपी (बौद्धिक संपदा) के अधिकारों की लड़ाई है।

किसके पास हैं हेरा फेरी 3 के राइट्स?

2000 में प्रदर्शित हुई इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म हेरा फेरी मलयालम फिल्म रामोजी राव स्पीकिंग की हिंदी रीमेक थी। ऐसे में निर्माता विजय कुमार ने पिंकविला के साथ बातचीत में दावा किया कि रामोजी राव स्पीकिंग और हेरा फेरी फिल्म फ्रेंचाइजी के सारे अधिकार उनके पास हैं। फिरोज को सिर्फ एक फिल्म हेरा फेरी बनाने का अधिकार दिया था।"

Hera Pheri 3

बिना परमीशन के बनी थी फिर हेरा फेरी 

विजय कुमार ने आरोप लगाया कि फिरोज ने फिर हेरा फेरी बिना उनकी अनुमति के बनाया था, लेकिन तब उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। फिरोज ऐसे ही तीसरी फिल्म बनाने भी जा रहे थे, तो कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने प्रोड्यूसर को चिट्ठी भी लिखी थी लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला था। फिर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 के फैंस को गहरा झटका! इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी फिल्म; डायरेक्टर ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी

क्या लौटेगी हेरा फेरी की तिकड़ी?

आगे विजय ने कहा कि अगर उनके और फिरोज के बीच अधिकारों का यह मामला सुलझ जाता है तो वह हेरा फेरी 3 को अक्षय, सुनील व परेश के साथ बनाना चाहेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि हेरा फेरी 3 में हो रही हेरा फेरी कब थमेगी और फिल्म की शूटिंग कब शुरू हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के निर्देशक को बॉलीवुड की इस बात से है सख्त नफरत, बोले- 'लोग बिना कुछ किए पैसे...'