Move to Jagran APP

मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें कर देंगी दिल की धड़कनें तेज, मेटलिक गाउन में ढाया कहर

मलाइका अपने लुक्स और फिटनेस से अपनी उम्र को भी मात देती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं इन तस्वीरों में मलाइका गजब की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका को देख उनके फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ जाएंगी।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 02:01 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 02:01 PM (IST)
मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें कर देंगी दिल की धड़कनें तेज, मेटलिक गाउन में ढाया कहर
मलाइका अरोड़ा की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अपने लुक्स और फिटनेस से अपनी उम्र को भी मात देती हैं। अभिनेत्री को देखकर उनके फैंस भी फिटनेस के लिए मोटिवेट होते हैं। मलाइका के स्टनिंग लुक के दीवाने उनके फैंस उनकी नई- नई तस्वीरें देखने के लिए उतावले रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं इन तस्वीरों में मलाइका गजब की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका को देख उनके फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ जाएंगी।

loksabha election banner

वैसे तो मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खुद भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में सामने आई तस्वीरें मलाइका ने शेयर नहीं कीं बल्कि ये तस्वीरें फिल्म फेयर के ट्विटर पेज से शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में मलाइका को देखकर हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है।

मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों में मल्टीकलर मैटलिक गाउन पहनी हुई हैं। तस्वीरों में उनका लुक बेहद शानदार लग रहा है। अभिनेत्री को देख कोई भी अपनी नजर उनके ऊपर से नहीं हटा पाएगा। तस्वीरों में मलाइका का लुक भी मिनिमल रखा गया है। उनके बालों को कर्ली किया गया है। मलाइका की एक- एक अदा इन तस्वीरों में कयामत ढा रही है। जिन्हें देख उनके फैंस भी उनके दीवाने हो रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

बता दें कि मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं वो अपनी फिटनेस के लिए योगा का सहारा लेती हैं। मलाइका इसके लिए अक्सर चर्चा में भी बनी रहती हैं। हालांकि इसके अलावा मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं। खासकर अर्जुन कपूर के साथ उनके रिलेशनशिप के चर्चे तो आम हैं। हालांकि उन्होंने खुद कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की है। हाल ही में मलाइका और अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश गए हैं। जिसके बाद से मलाइका थोड़ी अकेली पड़ गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.