सौतेली बेटी से हुई श्रीदेवी की सुलह!
मुंबई में हुई श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी में उनके पति बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की बेटी अंशुला कपूर भी पहुंची हुई थी। अंशुला के इस पार्टी में शामिल होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि उसने अपनी सौतेली मां श्रीदेवी से पुराने गिले-शिकवे दूर कर लिए हैं।
मुंबई। मुंबई में हुई श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी में उनके पति बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की बेटी अंशुला कपूर भी पहुंची हुई थी। अंशुला के इस पार्टी में शामिल होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि उसने अपनी सौतेली मां श्रीदेवी से पुराने गिले-शिकवे दूर कर लिए हैं।
तस्वीरों में देखें, श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी
बोनी कपूर ने जब अपनी पहली पत्नी मोना से अलग होकर श्रीदेवी से ब्याह रचाया था तो मोना और बोनी के बेटे अर्जुन कपूर ने तो श्रीदेवी को स्वीकार कर लिया था, लेकिन अंशुला ने श्रीदेवी को परिवार के सदस्य के तौर पर कभी स्वीकार नहीं किया था। यही वजह है कि श्रीदेवी के जन्मदिन की पार्टी में अंशुला को देखकर ज्यादातर लोग हैरान थे। बताया जाता है कि पार्टी में वे ज्यादातर समय हुमा कुरैशी और उनके कजन साकिब सलीम के साथ थीं। पिछले साल अंशुला की मां मोना की मौत हो गई थी और शायद अब उसने श्रीदेवी को मां के तौर पर स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
कपूर परिवार के नजदीकी लोगों की मानें तो अब अंशुला भी अपने भाई अर्जुन की तरह अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती है। अर्जुन ने तो कुछ वक्त पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'श्रीदेवी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। वो मेरे पिता की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और मेरे काम को वो हमेशा इज्जत देती आई हैं।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर