'संदीप और पिंकी फरार' की एक और तस्वीर, अर्जुन को आया गुस्सा और परिणीति हंसी जोर से
एक तरफ अर्जुन गुस्से में लाल अपना मूहं लटकाए बैठें हैं वहीं परिणीति जोर से हंसते हुए दिखाई दे रही हैं।
मुंबई। बॉलीवुड एक बार फिर फ़िल्म 'इश्क्ज़ादे' की बेहतरीन जोड़ी को आप सभी के सामने पेश करने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जो अगले साल आनेवाली फ़िल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में एक बार फिर साथ नज़र आने वाले हैं। हाल ही में इन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इस फ़िल्म की घोषणा की थी जिसके बाद ये दोनों धीरे धीरे फ़िल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें लोगों के सामने पेश करते जा रहे हैं।
एक बार फिर परिणीति और अर्जुन एक तस्वीर शेयर की है जहां दोनों झूले पर बैठे हैं। एक तरफ अर्जुन गुस्से में लाल अपना मूहं लटकाए बैठें हैं वहीं परिणीति जोर से हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। परिणीति ने यह तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है। आपको बता दें कि यह फ़िल्म दिबाकर बैनर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। दिल्ली में अपने पहले शेड्यूल को ख़त्म करने एक बाद अब यह टीम नेपाल के लिए रवाना हुए हैं।
यह भी पढ़ें: 5 साल बाद लौट रहे टाइगर और ज़ोया के मिलन में बस 5 दिन बाक़ी... 5 तस्वीरों में देखिए केमिस्ट्री
Smiley aur grumpy faraar 😎🤪😍 @arjunkapoor @sapfthefilm #SandeepAurPinkyFaraar
साल 2012 में आई 'इश्क्ज़ादे' अर्जुन और परिणीति की बतौर लीड एक्टर पहली फ़िल्म थी जिसमें इन दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। परिणीति ने इस फ़िल्म के बारे में बता करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि अर्जुन के साथ उनकी दोस्ती बहुत ही अलग है और वो उनके को-स्टार कम और दोस्त ज्यादा हैं। और इस वजह से उन्हें अर्जुन के साथ काम करने में बहुत मज़ा आ रहा है। आपको बता दें कि 'संदीप और पिंकी फरार' 3 अगस्त 2018 को रिलीज़ होगी।