गाने 'पास आओ' में भी दिख रहा है सुशांत और कृति का वही 'राब्ता', देखिये वीडियो
फ़िल्म 'राब्ता' की तरह सुशांत और कृति इस सिंगल म्युज़िक वीडियो में भी अपने डांसिंग स्किल्स को फ्लॉन्ट करते नज़र आ रहे हैं।
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनोन की केमिस्ट्री को उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'राब्ता' में काफी पसंद किया गया था। दोनों एक साथ लगते भी बहुत अच्छे हैं, है ना? बस अपना यही अंदाज़ और ऐसी ही ख़ूबसूरत केमिस्ट्री वो एक बार फिर लेकर आए हैं।
कुछ दिनों पहले सुशांत और कृति ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था 'पास आओ'। दरअसल, यह अमाल मालिक, अरमान मालिक और प्रकृति कक्कड़ का गाया हुआ सिंगल है जिसमें सुशांत और कृति डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड की Runaway Brides, शादी के मंडप से भागना इनकी Hobby
फ़िल्म 'राब्ता' की तरह सुशांत और कृति इस सिंगल म्युज़िक वीडियो में भी अपने डांसिंग स्किल्स को फ्लॉन्ट करते नज़र आ रहे हैं। गाना देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि दोनों के बीच अब भी वही राब्ता नज़र आ रहा है। वैसे, फ़िल्म 'राब्ता' के समय इनके बीच लिंकप्स की ख़बरें भी ख़ूब फैली थीं। हालांकि, इन दोनों ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा। पर, जो भी हो... दोनों एक साथ लगते तो बहुत अच्छे हैं! यहां देखिये नए गाने 'पास आओ को-