Move to Jagran APP

Pics: मोहित मारवाह के संगीत सेरेमनी में दिखा श्रीदेवी, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर का देसी स्वैग

कहा जा रहा है कि सोनम और रिया के साथ करण जौहर, किआरा अडवाणी और सिद्धांत कपूर ने मोहित-अंतरा के संगीत में बॉलीवुड के कई हिट नंबर्स पर जमकर डांस किया।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Tue, 20 Feb 2018 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2018 07:46 AM (IST)
Pics: मोहित मारवाह के संगीत सेरेमनी में दिखा श्रीदेवी, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर का देसी स्वैग
Pics: मोहित मारवाह के संगीत सेरेमनी में दिखा श्रीदेवी, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर का देसी स्वैग

मुंबई। शादियों का सीज़न है और ऐसे में एक और बॉलीवुड एक्टर इस बंधन में बंधने को तैयार हो गया है। हम बात कर रहे हैं फ़िल्म 'फुगली' और 'रागदेश' में दिखाई दिए एक्टर मोहित मारवाह की। आपको बता दें कि मोहित अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से शादी करने जा रहे हैं और इसकी रसमें भी शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि अंतरा बॉलीवुड स्टाइलिस्ट हैं और पिछले कई समय से मोहित को डेट कर रही हैं।

loksabha election banner

सामने आई हैं मोहित और अंतरा की मेहंदी और संगीत की कुछ तस्वीरें। आपको बता दें कि इनकी शादी UAE के मशहूर होटल में हो रही हैं। यह डेस्टिनेशन वेडिंग 3 दिनों तक चलेगी और आज याने 20 फ़रवरी को मोहित और अंतरा शादी एक सात फेरे लेंगे। 

यह भी पढ़ें: गौरव चोपड़ा से पहले ये सेलेब्रिटीज़ दे चुके हैं Wedding Surprise

मोहित और अंतरा की इस ग्रैंड वेडिंग में पूरा कपूर ख़ानदान भी पहुंचा जिसमें शामिल थे श्रीदेवी, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, अन्शुला कपूर, रिया कपूर, संजय कपूर और भी कई सेलेब्स, देखिये तस्वीरें-

आपको बता दें कि मोहित और अंतरा के इस खूबसूरत ऑउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाईन किया है। यहां मौजूद श्रीदेवी और उनकी बेटी ख़ुशी कपूर भी मनीष के ही डिजाईन किये हुए ऑउटफिट में नज़र आई। 

मोहित के कज़िन्स सोनम कपूर और रिया कपूर ने भी यहां अपना देसी अवतार फ्लॉन्ट किया। वैसे, पिछले कुछ दिनों से सोनम की भी शादी की चर्चाएं हो रही हैं! सोनम जल्द ही फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नज़र आएंगी।

कहा जा रहा है कि सोनम और रिया के साथ करण जौहर, किआरा अडवाणी और सिद्धांत कपूर ने मोहित-अंतरा के संगीत में बॉलीवुड के कई हिट नंबर्स पर जमकर डांस किया।

यह भी पढ़ें: सलमान, शाह रुख़ तो रहे नाकामयाब, क्या रणवीर, रितिक और शाहिद जैसे योद्धा बन पाएंगे वरुण

अथिया शेट्टी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी यहां मौजूद थीं। इनकी ये तस्वीर देखकर साफ़ पता चल रहा है कि इन सभी ने संगीत को बहुत एन्जॉय किया है।

ये है बॉयज़ गैंग, अर्जुन कपूर, संजय कपूर और मनीष मल्होत्रा! आपको बता दें कि ये कपूर्स एक दुसरे के बेहद करीब हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टीज़ करते हुए दिखाई देते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.