विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दी फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा'? यहां जानिए सच्चाई

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 25 Jan 2022 08:28 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 26 Jan 2022 07:22 AM (GMT+05:30)

प्रियंका चोपड़ा की बच्चे को लेकर इंस्टा-पोस्ट के बाद अटकलें लगायी जाने लगीं कि वो अपनी फिल्मों से कुछ वक्त ...और पढ़ें

Priyanka Chopra with Alia Bhatt and Katrina Kaif. Photo- Instagram
Priyanka Chopra with Alia Bhatt and Katrina Kaif. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया में यह घोषणा करके चौंका दिया था कि वो सरोगेसी के जरिए एक बच्चे की मां बन गयी हैं। यह खबर देखते ही देखते वायरल हो गयी और प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर बधाइयों की बाढ़ आ गयी। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्रियंका के बच्चे ने निर्धारित तारीख से लगभग 12 हफ्ते पहले ही जन्म ले लिया।

इसके बाद मीडिया में रिपोर्ट्स आयीं कि नई जिम्मेदारी आने के बाद प्रियंका ने फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, प्रियंका से जुड़े सूत्रों ने जागरण डॉट कॉम के बताया कि प्रियंका को लेकर आ रही खबरें कि उन्होंने जी ले जरा छोड़ दी है, पूरी तरह आधारहीन और असत्य हैं। बता दें, जी ले जरा के साथ फरहान अख्तर बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। जी ले जरा ऑल गर्ल्स फिल्म है, जिसमें प्रियंका के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। ये तीनों एक्ट्रेस पहली बार किसी फिल्म में एक साथ दिखेंगी।

जी ले जरा का एलान पिछले साल 10 अगस्त को किया गया था। प्रियंका ने कटरीना कैफ और आलिया के साथ अपनी फोटो शेयर करके एक लम्बा नोट लिखकर फिल्म की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में प्रियंका ने बताया था कि तीनों एक्ट्रेसेज के शेड्यूल्स को एक साथ लाने में तीन साल का वक्त लगा। फरहान की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म डॉन 2 है, जो 2011 में आयी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने 22 जनवरी को इंस्टाग्राम के जरिए सूचना दी थी कि वो मां बन गयी हैं। पोस्ट में प्रियंका ने लिखा था- हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम सरोगेट के जरिए अपने बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम आदरपूर्वक मीडिया से अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें, क्योंकि हम अपने परिवार पर फोकस करना चाहते हैं। प्रियंका के पति निक जोनस ने भी इस पोस्ट को शेयर किया था। बता दें, इस पोस्ट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया में कोई पोस्ट नहीं की है। प्रियंका अमेजन स्टूडियोज की वेब सीरीज सिटेडल में दिखेंगी।