Sapna Choudhary ने अपने डांस मूव्स और अदाओं से फिर किया 'घायल', आपने देखा देसी क्वीन का नया वीडियो?
Sapna Choudhary New Song Rang Brown Ni हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने डांस मूव्स और अदाओं से आपके घायल करने के लिए तैयार हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने डांस मूव्स और अदाओं से आपके घायल करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में सपना और पंजाबी सिंगर कप्तान लाडी का एक नया गाना 'रंग ब्राउन नी' (Rang Brown Ni) रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना देसी छोरी नहीं बल्कि बोल्ड लड़की नजर आ रही हैं।
सपना जब भी डांस करती हैं वो सबको अपना दीवाना बना लेती हैं। इस गाने में भी सपना न केवल उनका डांस बल्कि उनकी अदाएं भी देखने लायक हैं। रिलीज होते ही हरियाणवी क्वीन का ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दो दिन में वीडियो में वीडियो को लगभग 6 लाख लोग दे चुके हैं। इस गाने को गायक कप्तान लाडी ने अपनी आवाज दी है। देखें वीडियो।
इससे पहले सपना का दलेर मेहंदी के साथ 'बावली टरेड' सॉन्ग काफी वायरल हुआ था। उस गाने को करीब 20 लाख लोगों ने देखा का। खुद सपन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये बताया था कि उनके गाने को 2 मिलियन लोग देख चुके हैं। 'बावली टरेड' पूरी तरह से हरियाणवी गाना है। बस गाने की शुरुआत में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। बावली टरेड के पूरे गाने में सपना चौधरी के चेहरे और उनके हरियाणवी अंदाज को दिखाया गया है।
भाजपा में शामिल सपना चौधरी
आपको बता दें कि सपना अब मनोरंजन की दुनिया के अलावा नेतानगरी में भी कदम रख चुकी हैं। सपना ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। रविवार को दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।