Sapna Choudhary पहली बार इस अंदाज में आईं नजर, नागिन सी नशीली आंखों से ढाया कहर, वीडियो हो रहा जमकर वायरल
सपना सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। इसी बीच सपना चौधरी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने गानों की वजह से हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आज उनके गानें न सिर्फ हरियाणा बल्कि हर जगह धूम मचाते हैं। उनका डांस देख फैंस मदहोश हो जाते हैं। सपना चौधरी का हर अंदाज देखते ही देखते वायरल हो जाता है। डांस और एक्टिंग के अलावा सपना सोशल मीडिया पर भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती रहती हैं। सपना सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। इसी बीच अब सपना चौधरी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
View this post on Instagram
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनकी नागिर सी अदाएं उनके फैंस मदहोश कर रही हैं। नशीली आंखों वाली सपना ने इस वीडियो में मानो कहर ही ढा दिया हो। इस वीडियो में सपना ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। वहीं इस लहंगे के साथ उनकी हैवी ज्वैलरी और उनका मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं वीडियो में डांसर के तेवर काफी बदले बदले से नजर आ रहे हैंं। ये शूट किसी आउटडोर लोकेशन पर हुआ है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही इस पर कमेंट्स कर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एंड टीवी के एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात'में रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ शो को होस्त करती हुई भी नज़र आ रही हैं। इसके अलावा सपना ने हरियाणवी इंडस्ट्री के साथ, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकी हैं।