Sapna Choudhary खेतों में मस्ती करती आईं नजर, हॉट बैकलेस ब्लाउज ने खींचा फैंस का ध्यान, वीडियो वायरल
इससे पहले सपना की दुल्हन के लिबास में कई तस्वीरें सामने आईं थीं। इन तस्वीरों में सपना दुल्हान की तरह सजी संवरी नजर आईं थीं। उन्होंने ऑरेंज रंग के लहंगे में फोटोशूट कराया था। उनका ये ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को खूब भा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का हर अंदाज निराला है। फिर चाहे वो सपना का आइकॉनिक डांस स्टेप हो या फिर उनकी तस्वीर। सपना का हर स्टाइल उनके फैंस को दीवाना बनता है। स्टेज शो से अपने करियर की शुरु करने वाली सपना आज बॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुकी हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। इसी बीच अब सपना चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में वह खेतों में इठलाती नजर आ रही हैं। यहां देखिए सपना चौधरी का वीडियो...
View this post on Instagram
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह खेतों में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह मल्टीकलर साड़ी पहनकर खेत में मस्ती करते हुए दिख रही हैं। इस साड़े से ज्यादा उनका स्टाइलिश बैकलेस रेड ब्लाउज उनके फैंस का ध्यान खींच रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों में बन बनाया हुआ है और हाथों में कंगन पहने है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना कैप्शन में लिखती हैं, 'जहां हो वहीं रहो आने की जरूरत नहीं है।' उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले सपना ने इसी आउटफिट में अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। फोटोज में सपना चौधरी मल्टीकलर की साड़ी में खेतों के बीच फोटोशूट कराती दिख रही हैं। हर तस्वीर में सपना का पोज काफी कातिलाना है। वह अलग अलग पोज में काफी अच्छी लग रही हैं। सपना ने काफी लाइट मेकअप किया है जो उनके लुक को और भी निखार रहा है। इन तस्वीरों को अबतक लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं।