Move to Jagran APP

Harvey Weinstein 306 करोड़ रूपये में सुलझा सकते हैं यौन उत्पीड़न का केस, पढ़िए पूरी खबर

हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता Harvey Weinstein का नाम तब अचानक सामने आया था जब हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 02:02 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 09:06 AM (IST)
Harvey Weinstein 306 करोड़ रूपये में सुलझा सकते हैं यौन उत्पीड़न का केस, पढ़िए पूरी खबर
Harvey Weinstein 306 करोड़ रूपये में सुलझा सकते हैं यौन उत्पीड़न का केस, पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिका के पूर्व फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। अब हार्वे को लेकर नई और बड़ी खबर आ रही है कि उन्होंने और उनके पूर्व स्टूडियो बोर्ड मैंबर्स ने करीब 44 मिलियन डॉलर में अपने ऊपर लगे मुकदमों को खत्म करने की डील की है। 

loksabha election banner

हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन का नाम तब अचानक सामने आया था जब हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक महिला द्वारा उन पर केस किया गया था। इसको लेकर अब हार्वे द्वारा इस केस को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हार्वे और उनके पूर्व स्टूडियो बोर्ड मैंबर्स ने लगभग 44 मिलियन डॉलर (304 करोड़ रूपये) में मुकदमें को खत्म करने की डील की है। बताया जा रहा है कि, गुरुवार को हार्वे, उनके पूर्व फिल्म स्टूडियो के बोर्ड मैंबर्स, आरोप लगाने वाली महिला व न्यूयॉर्क अटोर्नी जनरल ऑफिस के बीच केस को लेकर बातचीत हुई है। इस बातचीत के बाद एक बहुत बड़ा आंकड़ा सामने आ रहा है जो हार्वे को देना होगा। अगर यह डील हो जाती है तो हार्वे पर लगा यौन उत्पीड़न का केस खत्म हो जाएगा। 

आपको बता दें कि, हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री एंजेलिना जोली और ग्वीनेथ पाल्त्रो ने भी आरोप लगाया था कि उन्हें भी वीनस्टीन की बदनीयती का सामना करना पड़ा था। रोसना आक्र्वेट, जूडिथ गोद्रेच और कैथरीन केंडल जैसी अभिनेत्रियां भी इसी तरह के आरोप लगा चुकी हैं। इन आरोपों के चलते वीनस्टीन की पत्नी जॉर्जिना ने उनसे अलग होने का फैसला किया था।

गौरतलब है कि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने भी फिल्मकार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था कि, हार्वे वीनस्टीन को लेकर हालिया खबरों से झटका लगा है। हम सामने आकर साहस दिखाने वाली महिलाओं की सराहना करते हैं। इसको लेकर लियोनार्डो डिकैप्रियो और बेन एफ्लेक्स जैसे हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं ने भी इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। दोनों वीनस्टीन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने यौन उत्पीड़न के मामलों को उजागर करने वाली महिलाओं के साहस की तारीफ की थी। हार्वे पर 13 महिलाओं ने दावा किया था कि उन्होंने यौन उत्पीड़न किया था। इसमें से तीन ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 

कौन हैं हार्वे वीनस्टीन

65 वर्षीय वीनस्टीन अमेरिकी फिल्मकार हैं। वह 'द वीनस्टीन कंपनी' के सह अध्यक्ष थे लेकिन इन आरोपों के बाद उन्हें कंपनी बोर्ड ने हटा दिया था। वह 'शेक्सपियर इन लव', 'गैंग्स ऑफ न्यूयॉर्क', 'पल्प फिक्शन' और 'माई विक विद मर्लिन' जैसी फिल्मों के निर्माता हैं। उन्होंने 'शेक्सपियर इन लव' के लिए ऑस्कर जीता था

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.