Sapna Choudhary ने Khesari Lal Yadav के साथ किया भोजपुरी गाने पर डांस, वायरल हुआ Video
Sapna Choudhary हरियाणा की लोकप्रिय डांसिंग क्वीन हैl वहीं Khesari Lal Yadav भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने लोकप्रिय अभिनेता हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो शूट किया हैl इसमें दोनों को भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता हैंl
यह गाना सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा हैl
#sapnachoudhary #sapnachaudhary #khesarilalyadav #bhojpuri #bihar #bjp #desi #bhojpurisong #haryanvi
यह वीडियो किसी इवेंट का है लेकिन अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैl गाने में खेसारी लाल यादव के साथ सपना चौधरी जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैl अक्सर हरियाणवी गानों पर डांस करने वाली सपना चौधरी ने इस वीडियो में भोजपुरी गाने पर डांस कर सबका मन मोह लिया हैl दोनों के डांसिंग स्टेप्स और मुव्स देखकर सभी दंग रह गए हैंl इस वीडियो को जमकर पसंद किया जा रहा हैंl
वीडियो में जहां सपना चौधरी भगवे रंग के कपड़े में नजर आ रही हैl वहीं खेसारी लाल यादव ने काले रंग की टीशर्ट पहनी हुई हैl आपको बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा की लोकप्रिय डांसिंग क्वीन हैl वहीं खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने लोकप्रिय अभिनेता हैl
सपना चौधरी की लोकप्रियता में उस समय जबरदस्त इजाफा हुआl जब वह बिग बॉस 11 में आई थींl खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों से सभी का दिल जीत चुके हैंl
सपना चौधरी की अपनी एक फैन फॉलोविंग हैं और लोग उनका डांस देखने दूर-दराज इलाके से आते हैंl वहीं खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ है और वह अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने में सफल रहे हैंl