विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranveer-Deepika Anniversary: पहली नजर में ही होश खो बैठे थे रणवीर, 'किस' से शुरू हुई थी दीपिका संग लव स्टोरी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 14 Nov 2023 02:20 PM (IST)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड के पावर कपल में लिया जाता है। इस खूबसूरत जोड़ी को पसंद ...और पढ़ें

Happy Wedding Anniversary Ranveer Singh and Deepika Padukone
Happy Wedding Anniversary Ranveer Singh and Deepika Padukone

HighLights

  1. रणवीर-दीपिका हैं बॉलीवुड के फेमस कपल
  2. रणवीर-दीपिका की आज है वेडिंग एनिवर्सरी
  3. संजय लीला भंसाल की फिल्म से शुरू हुई थी लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Happy Wedding Anniversary Ranveer Singh-Deepika Padukone: ग्लैमर वर्ल्ड में कितने ही फिल्म स्टार्स हैं, जिनकी रियल लाइफ केमिस्ट्री फैंस के बीच पॉपुलर है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी फिल्मी जगत की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री के लिए फेमस इस कपल की आज 5वीं सालगिराह है।

रणवीर-दीपिका की 5वीं एनिवर्सरी

आज ही के दिन साल 2018 में रणवीर और दीपिका शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। कपल ने एक नहीं बल्कि दो रीति-रिवाज से शादी की थी। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी खुद किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। 'दीपवीर' की एनिवर्सरी पर हम आपको बताएंगे कि उनकी प्रेम कहानी कहां और कैसे शुरू हुई थी।

यह बात सभी जानते हैं कि इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म 'रामलीला' के सेट पर हुई थी। मगर एक दूसरे के लिए फिलिंग्स मन में होने से लेकर उसे बयां करने तक का सफर कब और कैसे शुरू हुआ इसका खुलासा रणवीर सिंह ने हाल ही में कॉफी विद करण 8 में किया था।

पहली नजर में ही दीपिका पर दिल हार बैठे थे रणवीर

2013 में आई 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में अपने किरदारों से रणवीर और दीपिका ने इतिहास रच दिया। इसी फिल्म से इनकी रियल लव स्टोरी शुरू हुई थी। एक्टर ने बताया कि पहली नजर में ही वह दीपिका पर दिल हार बैठे थे, जब उन्होंने एक्ट्रेस ने चिकनकारी कुर्ती में संजय लीला भंसाली के ऑफिस में एंट्री ली।

दीपिका को देख होश खो बैठे थे रणवीर

रणवीर ने बताया, "संजय लीला भंसाली समुद्र की तरफ रहते हैं। हवा का तेज झोंका चला और फिर दरवाजा खुला। सामने सफेद चिकनकारी कुर्ते में दीपिका पादुकोण खड़ी थीं।" दीपिका को पहली बार देखने पर उनके मुंह से सिर्फ इतना निकला-ओह माय गॉड।

लंच पर हुई मुलाकात है यादगार

दोनों ने भंसाली के घर फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और फिर सबके साथ लंच करने निकल गए। रणवीर, दीपिका को लेकर इतने नर्वस है कि वह उनके बगल में बैठी थीं और एक्टर के मुंह से ज्यादा कुछ नहीं निकल पा रहा था। उन्होंने बताया था कि दीपिका के मुंह में कुछ फंस गया था। रणवीर उन्हें यह बात कहना चाहते थे, लेकिन सबके सामने होने की वजह से वह दीपिका से कुछ नहीं कह पा रहे थे।

इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे रणवीर कभी नहीं भूल सकते। काफी सोच विचार के बाद उन्होंने आखिरकार दीपिका कोई इशारा किया कि उनके दांत में कुछ फंसा है। यह सुनते ही एक्ट्रेस ने अपना मुंह खोल और उनसे उसे चीज को बाहर निकालने की बात कही। यह सुनते ही रणवीर हैरान हो गए। हालांकि, उन्होंने सबके सामने दीपिका के मुंह से खाने की उस चीज को जरुर बाहर निकाला। एक्टर के लिए वह मोमेंटो आज भी यादगार है।

फिल्म सेट पर बढ़ने थीं नजदीकियां

'रामलीला' फिल्म सेट पर इनके बीच प्यार पनपने लगा। पूरी टीम ने उनके बीच फूटने वाली प्यार की पंखुड़ियां को देखा था। एक सीन के दौरान रणवीर-दीपिका को एक दूसरे को किस करना था। दोनों इस शॉट में इतने खो गए थे कि कट बोलने के बाद भी लंबे समय तक एक दूसरे को किस करते रहे। शूटिंग खत्म होते-होते दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

2015 में की गुपचुप सगाई

करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 2015 में गुपचुप सगाई कर ली थी। इसका भी खुलासा रणवीर ने करण के चैट शो में किया था। उन्होंने बताया था कि वह किसी भी हालत में दीपिका को खोना नहीं चाहते थे। इसलिए बिना कोई देर किए उन्होंने अपनी बहन और मां के साथ अभिनेत्री के लिए अंगूठी खरीदी और वेकेशन पर अचानक दीपिका को प्रपोज कर दिया।

दो रीति-रिवाज से हुई थी शादी

कपल ने सात समंदर पार इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में दो रीति-रिवाज से शादी की थी। 14 नवंबर को कपल ने कोंकणी शादी की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी मां की दी हुई कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं, 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी हुई थी, जिसमें दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहना था। बता दें कि रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दीपिका पादुकोण क्यों नहीं भूलेंगी दिवाली का त्योहार और रणबीर के लिए क्यों खास है दीपावली?