Move to Jagran APP

Happy Valentine Day: सच्ची मोहब्बत की मिसाल बने बॉलीवुड के ये एक्टर, बचपन के प्यार को बनाया जीवन साथी

रविवार (7 फरवरी) से वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। इसको प्यार का हफ्ता भी कहते हैं। यह हफ्ता प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। साथ ही कई लड़के-लड़कियां एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार भी करते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 07:50 AM (IST)
Happy Valentine Day: सच्ची मोहब्बत की मिसाल बने बॉलीवुड के ये एक्टर, बचपन के प्यार को बनाया जीवन साथी
शाहरुख खान, गौरी खान, वरुण धवन, नताशा दलाल Instagram : gaurikhan /varundvn

नई दिल्ली, जेएनएन । रविवार (7 फरवरी) से वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। इसको प्यार का हफ्ता भी कहते हैं। यह हफ्ता प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। साथ ही कई लड़के-लड़कियां एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। वहीं वेलेंटाइन वीक में बॉलीवुड के ऐसे सितारों की हमेशा चर्चा होती है जिन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड या फिर बचपन की गर्लफ्रेंड से प्यार किया। साथ ही उन्होंने शादी करके प्यार की नई मिसाल भी पेश की है। वेलेंटाइन वीक के खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सितारों से आपको रूबरू करवाते हैं।

loksabha election banner

शाहरुख खान- गौरी खान

यह बॉलीवुड के स्टार कपल में से एक हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी के ढेर सारे किस्से हैं, जिनको अभिनेता अक्सर अपने इंटरव्यू में भी शेयर करते रहते हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी स्कूल के दिनों में शुरू हुई थी। काफी कोशिशों के बाद इन दोनों ने साल 1991 में शादी की थी। शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं।

जैकी श्रॉफ-आयशा

क्यूट लव स्टोरी की लिस्ट में जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ का नाम ​भी शामिल होता है। एक -एक रोज जैकी श्रॉफ सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्हें 13 साल की एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी दिखाई दी। जैकी को उस लड़की से पहली ही नजर में प्यार हो गया। उन्होंने उससे नाम पूछा और बोले कि वे एक रिकॉर्डिंग स्टोर की ओर जा रहे हैं। क्या वे उनके साथ आना पसंद करेंगी? उसके बाद जैकी ने म्यूजिक एल्बम खरीदने में उस लड़की की मदद की। यह लड़की कोई और नहीं, आयशा थीं जो आज जैकी की पत्नी हैं। फिर क्या था दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन यहां समस्या ये थी कि जैकी पहले ही किसी के साथ रिलेशनशिप में थे। उनकी गर्लफ्रेंड अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने गई थी। इसके बाद आयशा ने जैकी की पहली गर्लफ्रेंड को पत्र लिखकर सब कुछ बता दिया। बाद में जैकी और आयशा ने शादी कर ली।

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप

यह भी बॉलीवुड के शानदार कपल में से एक हैं। ताहिरा कश्यप आयुष्मान खुराना की बचपन की दोस्त हैं। इन दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। करीब 12 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने शादी करके प्यार के नई मिसाल पेश की थी।

जायेद खान- मलाइका पारेख

अभिनेता जायेद खान फिलहाल फिल्मों से दूर चल रहे हैं, लेकिन उनकी प्रेम कहानी हमेशा चर्चा में रही है। जायेद खान को भी बचपन में ही अपना प्यार मिल गया था। उन्होंने साल 2005 गर्लफ्रेंड मलाइका पारेख से शादी की थी। जायेद खान और मलाइका पारेख की मुलाकात स्कूल में हुई थी। यह दोनों कोडाइकनाल स्कूल में साथ पढ़ते थे और साथ आना-जाना करते थे। आज जायेद खान और मलाइका पारेख दो बच्चों के माता-पिता हैं।

वरुण धवन-नताशा दलाल

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने 24 जनवरी को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी कर ली थी। उन्होंने अलीबाग के 'द मैनशन हाउस' विला में नताशा के साथ सात फेरे लिए। सीमित मेहमान होने की वजह से वरुण धवन की शादी में बॉलीवुड के कुछ ही सितारे पहुंचे थे। वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। यह दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। स्कूल में वरुण धवन और नताशा दलाल ने साथ पढ़ाई की है। वहीं इन दोनों ने काफी समय तक मीडिया के सामने अपने रिश्ते पर खुलकर बात भी नहीं की थी।

इमरान खान-अवंतिका मलिक

यूं तो अब यह दोनों अब एक-दूसरे से अलग हैं, लेकिन इमरान खान और अवंतिका मलिक की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही है। 19 साल की उम्र में अवंतिका मलिक मुलाकात इमरान खान से हुई थी। उस समय इमरान लॉस एंजिल्स में पढ़ाई कर रहे थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इमरान और अवंतिका की शादी 2011 में हुई थी। दोनों की एक बेटी इमारा है। 2019 में उनके अलग होने की खबरें आयी थीं, मगर दोनों में से किसी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी। जून 2019 में एक इवेंट के दौरान इमरान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया- इस तरह की इवेंट में आप ऐसा सवाल पूछ भी कैसे सकते हैं?  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.