Move to Jagran APP

Happy Republic Day 2021: अमिताभ बच्चन, सलमान खान, सोनू सूद, सुनील शेट्टी और तापसी पन्नू सहित बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस को दी इस अंदाज में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देश में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री भी तिरंगे के रंगों से रंगी नजर आ रही है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड स्टार अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 12:32 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 12:32 PM (IST)
Happy Republic Day 2021: अमिताभ बच्चन, सलमान खान, सोनू सूद, सुनील शेट्टी और तापसी पन्नू सहित बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस को दी इस अंदाज में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Bollywood stars Amitabh Bachchan, Salman Khan, Sonu Sood, John Abraham wish fans happy Republic Day photo source instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर व्यक्ति देशभक्ति की भावना से लवालव भरा हुआ नजर आ रहा हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर देशभक्ति के गाने और गणतंत्र दिवस की तस्वीरों वायरल हो रही हैं। इतनी ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी तिरंगे के रंगों से रंगी नजर आ रही है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड स्टार अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं।

loksabha election banner

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर 72वें गणतंत्र दिवस पर अपने फैंस और सभी देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ने लिखा, 'अपने अधिकारों को जानना महत्वपूर्ण है लेकिन दूसरों का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, हैप्पी रिपब्लिक डे।'

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट कर अपने फैंस को रिपब्लिक डे की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 72वें गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं, मुझे उम्मीद है कि हम अपने संविधान को पढ़ेंगे और समझेंगे और ये हमारी देशभक्त होने में ज्यादा मदद करेगा। जय हिन्द।' 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर अपने फैंस और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें ट्विटर पर अपने कुछ फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘रिपब्लिक डे, सुख शांति समृद्धि और.. सुरक्षित रहें...और सुरक्षित रहें।’

वहीं गरीबों के मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर सभी देशवासियों को गणतंत्रत दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट पर उन्होंने आपना एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो झंडा लिए दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा, ‘इस गणतंत्र दिवस पर लाइफ को बदलने की प्रतिज्ञा लें, हैप्पी रिपब्लिक डे।’

बॉलीवुड अभिनेता और गुरदार पुर से बीजेपी सांसद सनी देओल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने फैंस और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘हम सब मिलकर देश में शांति, समरसता और सामाजिक सौहार्द के लिए एकजुट रहने का संकल्प लें और देश के निरंतर विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।’

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर पर ट्विट कर अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं,  'सभी के साथ मिल जुल कर प्यार और खुशी से रहो।'

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक फोटो शेयर किया है। जिसमें वो फेराते दिख रहे हैं। फोटो में अभिनेता सफेद कुर्ते पर सफेद पगड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। जॉन अब्राहम ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘तन, मन, धन से बढ़कर जन मन गण है।’

 

View this post on Instagram

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

उन्हें ने आगे लिखा, 'सत्यमेव जयते 2' की टीम की ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.