Happy Birthday Urmila Matondkar: 'रंगीला गर्ल' ने 10 साल छोटे कश्मीरी मॉडल से की गुपचुप शादी, जानें उनकी लव स्टोरी
उर्मिला की बतौर अभिनेत्री पहली फिल्म निर्देशक एन चंद्रा के साथ नरसिम्हा थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर का जन्मदिन है। उनका जन्म 4 फरवरी, 1974 को मुंबई में हुआ था। आज 46वां जन्मदिन मना रहीं उर्मिला लंबे वक्त से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। उर्मिला भले ही आज फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेेयर करती रहती हैं। वह आखिरी बार साल 2014 में मराठी फिल्म 'अजूबा' में नजर आईं थीं। आज हम आपको उर्मिला के जन्मदिन पर उनकी लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं...
बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया करियर:
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने मराठी फिल्म 'झाकोला' (1980) से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कलयुग' (1981) थी। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली फिल्म 'मासूम' से। इस मूवी में उर्मिला ने बच्ची का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी मशहूर है। उर्मिला की बतौर अभिनेत्री पहली फिल्म निर्देशक एन चंद्रा के साथ 'नरसिम्हा' थी। इसके बाद निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' से उर्मिला को असली पहचान मिली थी। यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उर्मिला ने काफी बोल्ड सीन्स दिए। फिल्म के लिए उर्मिला को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेट किया गया था। 'रंगीला' ही नहीं उर्मिला ने रामगोपाल वर्मा के साथ कई फिल्मों 'सत्या', 'जंगल', 'प्यार तूने क्या किया' और 'भूत' में काम किया। ये कहना गलत नहीं होगा कि उर्मिला के करियर को ऊंची उड़ान देने में निर्देशक रामगोपाल वर्मा का बहुत बड़ा हाथ रहा। उर्मिला ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा उर्मिला की बेहतरीन फिल्मों में चमत्कार, जुदाई, सत्या, चाइना गेट, खूबसूरत, लज्जा, पिंजर शामिल है।
10 साल छोटे लड़के से की शादी
उर्मिला मातोंडकर ने 10 साल छोटे लड़के से शादी की सभी को हैरान कर दिया था। उर्मिला ने साल 2016 में अपनी उम्र से करीब 10 साल छोटे मॉडल और कश्मिरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर से गुपचुप शादी रचाई थी। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड मनीष मल्होत्रा के जरिए हुई थी। मोहसिन का कपड़ों का कारोबार है, यही नहीं, वे जोया अख्तर की फिल्म 'लक बाय चांस' में अभिनय भी कर चुके हैं।