Move to Jagran APP

Sushant And Rhea Love Story: जानें कब और कहां हुई थी सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती की पहली मुलाकात, पढ़ें पूरी लव स्टोरी

राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत का निधन ने सबसे हैरान किया। उनके निधन ने सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी काफी दुखी किया। अभिनेता का 14 जून को निधन हो गया था। अचानक हुए सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 08:22 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:22 AM (IST)
Sushant And Rhea Love Story: जानें कब और कहां हुई थी सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती की पहली मुलाकात, पढ़ें पूरी लव स्टोरी
Happy Birthday Sushant Singh Rajput Know About Sushant Singh Rajput And Rhea Chakraborty Interesting Love Story

नई दिल्ली, जेएनएन। बीता साल यानी 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी मनहूस रहा। इस साल इंडस्ट्री ने अपने कई नायाब सितारों के खोया है। वहीं सबसे ज्यादा राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत का निधन ने सबसे हैरान किया। उनके निधन ने सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी काफी दुखी किया। अभिनेता का 14 जून को निधन हो गया था। अचानक हुए सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था।

loksabha election banner

वहीं सबसे ज्यादा अगर एक्टर के निधन के बाद किसी को निशाना बनाया गया तो वो थीं उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती। सुशांत के परिवार ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। आज भी सीबीआई इस मामले पर जांच कर रही है। आज सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना में हुआ था। आज हम इस खास मौके पर आपको रिया और सुशांत की लव स्टोरी के बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी...

सुशांत सिंह की पहली मुलाकात रिया चक्रवर्ती से मुलाकात साल 2013 में हुई था। उस वक्त वह फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस‘ की शुटिंग कर रहे थे। तब रिया ‘अपने डैड की मारूति‘ फिल्म में काम कर रही थीं। दोनों स्टार्स के फिल्मों के सेट आसपास थे। यहीं पर रिया और सुशांत पहली बार मिले थे। इसके बाद रिया और सुशांत कई पार्टियों में मिले और उनकी दोस्ती हो गई।

दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती चली गई और वह एक एक दूजे के करीब आए। इसके बाद रिया और सुशांत ने एक.दूसरे के नंबर लिए और मुलाकातों का दौर चलता रहा। रिया ने बीते साल बताया था कि उस वक्त सुशांत पहले से ही रिलेशनशिप में थे। हालांकि वह रिया के टच में थे। रिया बताती हैं कि वह और सुशांत 2017-18 के दौरान एक प्रॉडक्शन हाउस से अलग हुए और अलग-अलग बैनर के साथ काम करना तय किया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.