Move to Jagran APP

Happy Birthday सुपरस्टार रजनीकांत, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

आज से 24 साल पहले चेन्नई में उनका जन्मदिन मनाकर कुछ फैंस अपने घर लौट रहे थे, लेकिन उसी दौरान एक दुर्घटना हुई और जिसमें उनके तीन फैंस की मौत हो गई।

By Hirendra JEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 09:21 AM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 11:01 AM (IST)
Happy Birthday सुपरस्टार रजनीकांत, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें
Happy Birthday सुपरस्टार रजनीकांत, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

मुंबई। 12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत का बर्थडे होता है। इस साल वह अपना 68 वां जन्मदिन मना रहे हैं।सारी दुनिया में उनके चाहने वालों की एक बड़ी फौज है। वो भारतीय सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं, दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजे जाते हैं। बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स भी उनको बहुत ऊंचा दर्जा देते हैं। इस उम्र में भी उनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। 

loksabha election banner

रजनीकांत का सफ़र किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। उनके पिता रामोजी राव गायकवाड़ बचपन में उन्हें शिवाजी राव गायकवाड़ कहकर पुकारते थे। 4 साल की उम्र में उनकी मां गुज़र गईं। 4 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे रजनीकांत। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। होश संभालते ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। कुली से लेकर कारपेंटर और बस कंडक्टर तक की नौकरी करने वाले रजनीकांत का झुकाव फ़िल्मों की तरफ हमेशा से था। 

यह भी पढ़ें: 95 साल के हुए दिलीप कुमार, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया उनका यह रिकॉर्ड

रजनीकांत जब बंगलुरू ट्रांसपोर्ट सर्विस में बतौर बस कंडक्टर काम कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने कन्नड़ रंगमंच में भी काम शुरू किया। उन्होंने सहज ही अपनी एक अलग स्टाइल विकसित की! साल 1973 में वह मद्रास फ़िल्म इंस्टीट्यूट से जुड़े। रजनीकांत को फ़िल्मों में पहला ब्रेक 25 साल की उम्र में मिला था। इस तमिल फ़िल्म का नाम है, 'अपूर्वा रागांगल'। मजेदार बात यह है कि इस फ़िल्म में वह लीड रोल में नहीं थे। इस फ़िल्म में लीड रोल कमल हासन ने निभाया है। रजनीकांत का इस फ़िल्म में एक छोटा-सा किरदार था, जिसे शायद ही किसी ने नोटिस किया होगा।

साल 1978 में रिलीज तमिल फ़िल्म 'भैरवी' में रजनीकांत को बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में पहली बार काम करने का अवसर मिला। यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई और उसके बाद एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में आईं और रजनीकांत भी स्टार से सुपरस्टार बन गये।

रजनीकांत ने बॉलीवुड में फ़िल्म ‘अंधा कानून’ से डेब्यू किया। रजनीकांत साल 1988 में आई एक अंग्रेजी फ़िल्म  ‘एडवेंचर ब्लडस्टोन’ में भी दिखे। सुपरस्टार रजनी ने तमिल, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू के अलावा बंगाली फ़िल्म ‘भाग्य देवता’ में भी काम किया है।

क्या आप जानते हैं रजनीकांत अपनी किसी भी फ़िल्म की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं होते! अपनी फ़िल्मों के रिलीज होने के बाद रजनीकांत हिमालय की वादियों में जाना पसंद करते हैं।

रजनीकांत को उनके चाहने वाले भगवान की तरह पूजते हैं। रजनी भी अपने फैंस की भावनाओं का हमेशा ख्याल रखते हैं! आज से 24 साल पहले चेन्नई में उनका जन्मदिन मनाकर कुछ फैंस अपने घर लौट रहे थे, लेकिन उसी दौरान एक दुर्घटना हुई, जिसमें उनके तीन फैंस की मौत हो गई। तब से रजनीकांत अपना जन्मदिन चेन्नई में नहीं मनाते हैं, वो इस दिन चेन्नई से कहीं बाहर चले जाते हैं! 

यह भी पढ़ें: करीना से लेकर माधुरी दीक्षित तक, तस्वीरों संग जानें Golden Rose Awards 2017 विनर्स के नाम

कई अवार्ड अपने नाम कर चुके रजनीकांत को साल 2000 में भारत सरकार ने पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा। बहरहाल, अगले साल अक्षय कुमार के साथ उनकी फ़िल्म '2.0' आ रही है, जिसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फ़िल्म कही जा रही है। इस बीच बॉलीवुड के महानयाक अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत को कुछ इस अंदाज़ में ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं! 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.