Move to Jagran APP

इस फिल्म के लिए सुभाष घई ने किया था 3000 लड़कियों को रिजेक्ट, बदल दिया था एक्ट्रेस का नाम

सुभाष घई ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कालीचरण विश्वानाथ कर्ज हीरो मेरी जंग कर्मा राम लखन सौदागर खलनायक परदेस और ताल जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 08:36 AM (IST)
इस फिल्म के लिए सुभाष घई ने किया था 3000 लड़कियों को रिजेक्ट, बदल दिया था एक्ट्रेस का नाम
इस फिल्म के लिए सुभाष घई ने किया था 3000 लड़कियों को रिजेक्ट, बदल दिया था एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेमस फिल्मकार सुभाष घई ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। एक समय था जब सुभाष घाई के साथ काम करना फिल्म स्टार अपने लिए बड़ी बात मानते थे। ऐसी सख्सियत रखने वाले फिल्मकार सुभाष घई का आज जन्मदिन है। आज वह सुभाष घई 74 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 जनवरी, 1945 को नागपुर में हुआ था। वह अपने काम को लेकर काफी समर्पित थे। आइए इस खास मौके पर जानते हैं सुभाष घई के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

loksabha election banner

सुभाष घई ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को 'कालीचरण', 'विश्वानाथ', 'कर्ज', 'हीरो', 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सुभाष घई की फिल्मों में लवस्टोरी के अलावा उसके गानें भी काफी खूबसूरत होते हैं। यही नहीं वह अपनी फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेसेस के सलेक्शन में भी काफी मेहनत करते हैं। वहीं खबरों की मानें की तो सुभाष घई ने अपनी सुपरहिट फिल्म के लिए 'परदेस' के लिए करीब 3000 लड़कियों को रिजेक्ट करने के बाद एक्ट्रेस महिमा चौधरी को चुना था। वहीं इस फिल्म में एक और दिलचस्प बात जुड़ी है। बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि सुभाष घई 'M' नाम के लकी चार्म को मानते हुए ही रितु चौधरी को महिमा चौधरी बना दिया था।

यही नहीं माधुरी दीक्षित के साथ भी सुभाष घई का एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सुभाष घई ने माधुरी दीक्षित से बैचलर होते हुए भी 'नो प्रेग्नंसी' क्लॉज साइन कराया था। ये तब की बात है जब माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर चल रहा था। माधुरी का स्टारडम उस वक्त चरम पर था और उनकी रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म हिट हो रही थी। यहां तक कि माधुरी और संजय की साथ में आई हर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही थी। संजय और उनके बीच जिस तरह की नजदीकियां देखने को मिल रही थीं उससे फिल्ममेकर्स के बीच अजीब सा डर बैठा हुआ था।  

वहीं दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में आम थी और इसी को देख निर्देशक सुभाष घई डर गए थे। बता दें कि उन दिनों सुभाष घई माधुरी के साथ फिल्म 'खलनायक' काम कर रहे थे। सुभाष घई को ऐसा लगा कि कही माधुरी ने संजय के साथ शादी कर ली और वह प्रेग्नेंट हो गई तो उनकी फिल्म बीच में अटक जाएगी। इसी डर के चलते उन्होंने माधुरी से 'नो प्रेग्नंसी' क्लॉज साइन कराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.