Salman Khan की इस हीरोइन से जुड़ा था Sourav Ganguly का नाम, जानें फिर क्या हुआ?
Happy Birthday Sourav ganguly गांगुली का करियर जितना बुलंदियों पर रहा उतना ही विवादों के साथ उनका नाता रहा।
नई दिल्ली,जेएनएन। भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दिखाने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज यानी 8 जुलाई 2019 को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। गांगुली को टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस क्रेकटर में कुछ ऐसी बात थी कि वो आदमी देखकर उसका मिज़ाज पहचान लेता था।
गांगुली का करियर जितना बुलंदियों पर रहा उतना ही विवादों के साथ उनका नाता रहा। क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के दौरान अपनी शर्ट उतारकर हवा में लहराना, ग्रेग चैपल को टीम इंडिया का कोच चुनना, रवि शास्त्री से तकरार और नगमा से प्यार! ये वो विवाद हैं जो गांगुली के करियर में उनके साथ जुड़े।
इस वक्त आया सौरव की जिंदगी में भूचाल :
गांगुली की जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया था जब साल 2000 में ये खबरें आईं कि गांगुली, सलमान के साथ फिल्म ‘बागी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करन वाली एक्ट्रेस नगमा को डेट कर रहे हैं। नगमा के नाम पर ये विवाद इसलिए बढ़ गया क्योंकि उस वक्त गांगुली शादीशुदा थे। हालांकि उस दौरान दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन बीते साल यानी 2018 में नगमा ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी दी।
'हम एक दूसरे को पसंद करते थे लेकिन...'
एक इंटरव्यू में नगमा ने इस बात को स्वीकार किया कि गांगुली और वो रिलेशनशिप में थे। एक्ट्रेस ने बताया, हम दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। हमने कभी ये बात मीडिया के सामने कुबूल नहीं की थी, लेकिन ये सच था। उस वक्त उनका करियर काफी अच्छा चल रहा था और वो टीम इंडिया के कप्तान थे। लेकिन साल 2000 में जब गांगुली का करियर टॉप पर था तब फैंस टीम इंडिया की हार और कप्तान की खराब परफॉर्मेंस को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे।
'गांगुली करियर दांव पर लगा था, किसी को तो अलग होना ही था'
'इसका असर हमरे रिश्ते पर भी पड़ा। उस वक्त गांगुली का करियर दांव पर लगा हुआ था और उन्हें अपने करियर पर फोकस करना था। ऐसे में किसी ना किसी को तो अलग होना ही था। मेरे हिसाब से उस वक्त गांगुली का अलग होने का फैसला एकदम सही था। लेकिन उस दौर में फैंस का ऐसा रिएक्शन देखकर मैं काफी हैरान थी। हमारा रिश्ता इन्हीं सब चीज़ों की भेंट चढ़ गया। हालांकि हम दोनों अपनी सहमती से अलग हुए थे। और दोनों के मन में आज भी एक-दूसरे के लिए सम्मान है’।