Happy Birthday Sonakshi Sinha: इस शख्स के कहने पर घटाया था 30 किलो वजन, एक शर्त पर मिली थी 'दबंग' में एंट्री
Happy Birthday Sonakshi Sinha बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग में बतौर अभिनेत्री फिल्मों में डेब्यू किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का आज जन्मदिन हैं। आज सोनाक्षी अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 2 जून, 1987 को मुंबई में में हुआ था। सोनाक्षी ने अबतक के अपने करियर में कई तरह के किरदारों को जिया है। एक वक्त सोनाक्षी की लाइफ में ऐसा था जब उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह एक्ट्रेस बनेंगी। इसके पीछे की वजह थी उनका बढ़ा हुआ वजन। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी काफी मोटी थीं और उनका वजन 90 किलो था। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने इस शख्स के कहने पर अपना 30 किलो वजन घटाया। इसके बाद फिल्म में उनका मेकोओर देख सभी हैरान रह गए थे।
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' में बतौर अभिनेत्री फिल्मों में डेब्यू किया था। दरअसल, सोनाक्षी अपने फिल्म करियर को लेकर चिंतित थीं क्योंकि उस वक्त उनका वजह काफी बढ़ा हुआ था। ऐसे में सलमान खान ने उनका साथ दिया। सलमान ने उन्हें बुलाया और कहा, मैं तुम्हें अपनी फिल्म ले लूंगा, लेकिन इसके लिए पहले तुम्हें अपना वजन कम करना पड़ेगा। इसके साथ सोनाक्षी ने अपने अपने खाने पर कंट्रोल किया जो कि उनके लिए काफी मुश्किल था।
फिल्म में रोल पाने के लिए सोनाक्षी ने दिन-रात मेहनत की। वो पूरी जान लगाकर अपने वजन पर काबू पाने में लग गईं। कुछ महीनों में वह फिर से सलमान से मिलीं तब सलमान खान ने फिट और स्लिम देखरक अपनी फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए तौयार हो गए। लेकिन तभी उन्होंने सोनाक्षी के सामने एक और नई मांग रख दी।
सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा को 'दबंग' में काम देने के बदले सोनाक्षी से ट्रीट की मांग कर दी। सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार बताया था कि उस वक्त उनके पास पैसे बिल्कुल भी नहीं थे। फिर सोनाक्षी ने जब अपनी जेब देखी तो उसमें माुत्र तीन हजार रूपए ही थी। सोनाक्षी ने सोचा इतने कम पैसे में सलमान खान को ट्रीट कैसे देंगी। खैर सलमान ने बाद में ट्रीट को टाल दिया। फिर वह फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गईं। लेकिन उन्हें आज भी इस बात को लेकर अफसोस होता कि अभी तक उन्होंने सलमान को ट्रीट नहीं दी है।