Happy Birthday Sapna Choudhary : सपना चौधरी ने बर्थ डे से पहले इंस्टा स्टोरी पर शेयर की अपनी कहानी
सपना ने इंस्टा स्टोरी पर कई जन्मदिन के संदेश शेयर किए हैं। इसमें कई खत दिख रहे हैं जो फैंस ने उन्हें भेजे हैं। गिफ्ट हैं और सपना की कहानी औक संघर्ष बयां करती पोस्ट हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सपना चौधरी का 25 सितंबर को बर्थ डे है। एक दिन पहले से ही उनके फैंस और दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश करना शुरू कर दिया था। सपना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर ऐसे ही कई जन्मदिन के संदेश शेयर किए हैं। इसमें कई खत दिख रहे हैं, जो फैंस ने उन्हें भेजे हैं। गिफ्ट हैं और सपना की कहानी बयां करती तस्वीरों वाली पोस्ट हैं। चार से पांच पोस्ट में बताया गया है कि कैसे सपना ने गांव-गांव में जाकर स्टेज पर परफार्म करना शुरू किया। फिर वह बिग बॉस में गईं और अब वह पूरे देश की बेटी बन चुकी हैं। कुछ दिन पहले सपना ने भी इंस्टग्राम पर खुद को हैप्पी बर्थ डे इन एडवांस कहा था।
हाल में सपना का नया गाना, मेरे जिगर का टुकड़ा रिलीज हुआ है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। जबकि इसे आवाज राहुल पुट्ठी और सिनम कैथोलिक ने दी है।
सोशल मीडिया की क्वीन
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। उनके चाहने वालों को हमेशा सपना के नए वीडियो का इंतजार रहता है। अगर बात करें सपना की तस्वीरों की तो वे भी खास होती हैं। सपना की फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचाती हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी को हाल ही में (Delhiites Icon Of The Year Entertainer) एंटरटेनर अवॉर्ड दिया गया था।
हरियाणवी सांग और डांस में महारत
सपना चौधरी को हरियाणवी सांग और डांस में माहिर माना जाता है। इंस्टा पर उनके 2.1 मिलियन से ज्यादा फालोअर हैं। पहले सपना बिल्कुल देसी स्टाइल में रहती थीं। बिग बॉस में आने के बाद उनका स्टाइल बिल्कुल बदल गया। अब वह वेस्टर्न ड्रेस भी खूब पहनती हैं। उनका लुक काफी ग्लैमरस हो गया है।