बर्थडे स्पेशल: क्या आप जानते हैं आमिर ख़ान की मां ने पसंद किया था उनकी इस दुल्हन को?
अपने सभी टीवी सीरियल्स और अब 'दंगल' में भी शादीशुदा किरदार में नजर आयीं साक्षी अभी तक सिंगल हैं!
मुंबई। आज साक्षी तंवर का जन्मदिन है। साक्षी आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रही है। बता दें, राजस्थान के अलवर में जन्मीं और पली-बढ़ीं साक्षी ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक किया है। स्नातक की पढाई करने के लिए दिल्ली पहुंची साक्षी एक दिन अपने माता-पिता के साथ आंखों में एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई चली आई थीं। आज उनके माता-पिता जहां कहीं भी होंगे उन्हें अपनी इस लाडली बिटिया पर ज़रूर गर्व होगा!
साक्षी तंवर ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में दूरदर्शन के शो के लिए बतौर एकंर की थी और इसके बाद 2000-2008 तक के वक्त ने उनके करियर का कायापलट ही कर दिया। एकता कपूर के टीवी शो 'कहानी घर घर की' ने उन्हें असीम लोकप्रियता दिलाई और वो घर घर में पार्वती के नाम से मशहूर हो गईं। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो किए लेकिन पार्वती के किरदार जैसी लोकप्रियता उन्हें सालों बाद मिली, वो भी एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के जरिए। इसमें निभाया प्रिया नाम का किरदार भी काफी लोकप्रिय हुआ।
इसे भी पढ़ें: एक ही फ़िल्म में सलमान, आमिर, शाह रुख़, अक्षय, अमिताभ.. 'बाहुबली' के लिए सब संभव!
हाल ही में उनकी किस्मत ने एक उंची उड़ान तब भरी जब वो आमिर ख़ान के साथ 'दंगल' में नजर आयीं। आमिर ने भी अपने इस को-स्टार की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि 'साक्षी जी कमाल का काम करती हैं। वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करती हैं। गौरतलब है कि इस फ़िल्म के लिए साक्षी की सिफारिश आमिर की मां ने की थी।
इसे भी पढ़ें: 'देशद्रोही' शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म 'रईस' को नहीं होने देंगे रिलीज़, मिली धमकी!
आमिर ने इसका खुलासा खुद ही करते हुए कहा था कि- 'ये आइडिया मुझे मेरी अम्मी के वजह से आया, क्योंकि अम्मी टीवी सीरियल देखती हैं और साक्षी की बड़ी फैन हैं।' 'दंगल' में साक्षी आमिर की बीवी की भूमिका में थीं और उनके इस रोल को काफी सराहना मिली। बता दें कि अपने सभी टीवी सीरियल्स और अब 'दंगल' में भी शादीशुदा किरदार में नजर आयीं साक्षी अभी तक सिंगल हैं। बेशक, बीच में इस तरह की खबरें उड़ीं कि साक्षी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है लेकिन साक्षी ने उन ख़बरों को अफवाह बताया।
इसे भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण के साथ विन डीजल इंडिया पहुंचे, हुआ शानदार स्वागत, पहली तस्वीरें
बहरहाल, आज उनके जन्मदिन पर हम अपने पाठकों की तरफ से भी उन्हें दिल से शुभकामनाएं देते हैं। हैप्पी बर्थडे साक्षी!