Rhea And Sushant Love Story: ऐसे हुई थी रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह की पहली मुलाकात, जानें पूरी कहानी
रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर चर्चा में हैं। रिया चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 1 जुलाई, 1992 को बैगलुरू में हुआ था। आज रिया अपना 28 साल की को गई हैंं। रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं। आज हम आपको रिया और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैंं। आइए जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी...
7 साल पहले हुई थी पहली मुलाकात
रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह से मुलाकात साल 2013 में हुई था। उस वक्त वह 'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म कर रहे थे। तब रिया 'अपने डैड की मारूति' फिल्म में काम कर रही थीं। दोनों फिल्मों के सेट आसपास थे। रिया और सुशांत पहली बार मिले थे। इसके बाद रिया और सुशांत कई पार्टियों में मिले और उनकी दोस्ती हो गई।
ऐसे आए रिलेशनशिप में
दोनों की दोस्ती के बाद वह एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद रिया और सुशांत ने एक-दूसरे के नंबर लिए और मुलाकातों का दौर चलता रहा। रिया ने हाल ही में बताया था कि उस वक्त सुशांत पहले से ही रिलेशनशिप में थे। हालांकि वह रिया के टच में थे। रिया बताती हैं कि वह और सुशांत 2017-18 के दौरान एक प्रॉडक्शन हाउस से अलग हुए और अलग-अलग बैनर के साथ काम करना तय किया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए।