देखें, अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर 'चेहरे' का फर्स्ट लुक
Happy birthday Rhea Chakraborty रिया चक्रवर्ती का 2 जुलाई को बर्थ डे है। इससे एक दिन पहले एक जुलाई सोमवार को उनकी अपकमिंग फिल्म चेहरे का फर्स्ट लुक आ गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy birthday Rhea Chakraborty रिया चक्रवर्ती के जन्मदिन वाले दिन यानी एक जुलाई सोमवार को उनकी अपकमिंग फिल्म चेहरे का फर्स्ट लुक आ गया है। इसमे रिया का लुक काफी क्यूट है और इसमें उनके चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है। बाल भी खुले हुए हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे बड़े सितारे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि रिया का रोल भी काफी दमदार है। हालांकि उनका रोल क्या होगा उसके बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आई है। चेहरे एक सस्पेंस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन रूमा जाफरी ने किया है।
फिल्म में अमिताभ का लुक है काफी अलग
चेहरे से अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी का भी फर्स्ट लुक आ चुका है। अमिताभ बच्चन का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। क्योंकि फिल्म में अमिताभ एकदम अलग किरदार और लुक में नजर आएंगे।
Presenting Rhea Chakraborty's look from mystery thriller #Chehre... Stars Amitabh Bachchan and Emraan Hashmi... Directed by Rumi Jafry... Produced by Anand Pandit Motion Pictures and Saraswati Entertainment P Ltd... 21 Feb 2020 release. pic.twitter.com/55qsGdMsyA— taran adarsh (@taran_adarsh) July 1, 2019
क्या है चेहरे की कहानी
इसकी की कहानी दोस्तों के एक ग्रुप की है। ये सभी शिमला के एक बंगले पर मिलते हैं। फिर वहां एक साइकोलॉजिकल गेम खेलते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती के अलावा सिद्धांत कपूर, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर भी हैं।