Happy Birthday Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट से पहले इन एक्ट्रेसेस से उड़ी थीं अफेयर की खबरें
Happy Birthday Ranbir Kapoor बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट से अफेयर की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं उनके अब तक के ऐसे मामले।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सबसे गुडलुकिंग बॉय रणबीर कपूर की एक्टिंग और लुक्स का हर कोई दीवाना है। रणबीर के चार्म्स से उनकी फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी नहीं बच पाईं। डेलीहंट की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर के बॉलीवुड डेब्यू से लेकर आज तक वो अपने अफेयर की खबरों से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। चलिए जातने हैं किस किस से थी उनके अफेयर की खबर।
1.अवंतिका मलिक- बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक टीन एज में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। बाद में ब्रेकअप के बाद जहां रणबीर ने बॉलीवुड डेब्यू किया वहीं अवंतिका इमरान खान के साथ आगे बढ़ गईं।
Look, we made that @imrankhan!! 🙌🏼🙌🏼 all around!! #goodjobus (📷: @cykadelic) @pausefashion.in
2.नंदिता महतानी- करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की पहली पत्नी नंदिता से भी रणबीर के अफेयर की खबरें उड़ी थीं। हालांकि इस मामले का अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं है।
यह भी पढ़ें : Priyanka Chopra Calls Nick Jonas Complete Punjabi: प्रियंका ने कहा- पूरे पंजाबी हो गए है निक
3.सोनम कपूर- संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया में नज़र आने से पहले रणबीर और सोनम फिल्म ब्लैक में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। सावरिया से डेब्यू के बाद दोनों लव बर्ड्स के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। करण जौहर के शो में सोनम ने अपने रणबीर कपूर पर जमकर गुस्सा निकाला था।
4.दीपिका पादुकोण- फिल्मों में साथ काम करते हुए दोनों के बीच इतनी नज़दीकियां बढ़ गई थीं, कि दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू तक करवा लिया था। डैली हंट की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर ने दीपिका को चीट किया था, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
5.प्रिंयका चोपड़ा- बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर ने फिल्म अंजाना- अंजानी में स्क्रीन शेयर की थी। डैलीहंस की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के बाद दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ गई थीं। लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए थे।
6.कैटरीना कैफ- फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं, दोनों ने शादी करने का भी फैसला लिया लेकिन बाद में किसी कारण ये अलग हो गए।